कांगड़ा : लोकतंत्र का गला घोटने का प्रयास कर रही केंद्र सरकार : पंडित अशोक
प्रदेश कांग्रेस प्रवक्ता पंडित अशोक हिमाचली ने जारी बयान में कहा है कि बीजेपी की केंद्र सरकार हिटलर की तरह जनता की आवाज को दबाने का प्रयास कर रही है देश और प्रदेश के लोकतंत्र का गला घोटने का प्रयास किया जा रहा है। जिस-जिस प्रदेश में कांग्रेस या अन्य दलों की सरकारें हैं, उन्हें सीबीआई, ईडी का डर दिखाकर सरकारों को तोड़ने का प्रयास किया जा रहा है। हमारा देश लोकतंत्र व कानून के दायरे में रहकर काम करता है, मगर अफसोस की बात है कि मोदी सरकार द्वारा लोकतंत्र को मजबूत करने की बजाए कानून की धज्जियां उड़ाई जा रही हैं।
मोदी सरकार को राहुल गांधी का फोबिया हो चुका है, क्योंकि यह राहुल नहीं आंधी है। भाजपा को चिंता हो रही है कि 2024 में लोकसभा के चुनाव आ रहे हैं और राहुल गांधी को देश की जनता भावी प्रधानमंत्री के रूप में देखना चाहती है। राहुल गांधी ने भारत जोड़ों के तहत कन्याकुमारी से लेकर कश्मीर तक लगभग 3400 किमी की पैदल यात्रा करके जोड़ने का और हिंदुस्तानी के हर दिल में जगह बनाने का काम किया है।
अशोक हिमाचली ने कहा है की राहुल गांधी में देशभक्ति का और उनकी दादी स्वर्गीय इंदिरा गांधी, राजीव गांधी और त्याग की मूर्ति सोनिया गांधी का खून है।
