कांगड़ा : सिटी केयर मल्टीस्पेशलिटी अस्पताल ने करेरी में लगाया मेडिकल कैंप
( words)
सिटी केयर मल्टीस्पेशलिटी अस्पताल गग्गल द्वारा आज करेरी ग्राम पंचायत भवन में निःशुल्क मेडिकल कैंप लगाया गया। इस कैंप में डॉ. मुनीष, डॉ. श्वेता व डॉ. वरुण द्वारा 170 लोगों के स्वस्थ्य की जांच की गई। इसमें सामान्य मेडिसिन, स्त्री रोग, आंखों की समस्या जैसी बीमारियों से पीड़ित मरीजों की जांच की गई।
कैंप में शुगर और बीपी के मुफ्त टेस्ट किए गए तथा जांच के उपरांत लोगों को दवाइयाें का वितरण भी किया गया। इस मौके पर मार्केटिंग सिटी केयर मल्टीस्पेशलिटी अस्पताल गग्गल के जीएम आशुतोष चौधरी, ग्राम पंचायत प्रधान सुषमा देवी, उपप्रधान करतार चंद व समस्त ग्रामवासी उपस्तिथ रहे।
