कांगड़ा : आरएस बाली से मिला राज्य स्वास्थ्य समिति संघ का प्रतिनिधिमंडल
राज्य स्वास्थ्य समिति (राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन) संघ का एक प्रतिनिधिमंडल प्रदेश प्रेस सचिव राज महाजन एवं कांगड़ा जिला महासचिव विशाल शर्मा की अध्यक्षता में विधायक रघुवीर सिंह बाली से उनके निवास स्थान पर मिला। राज महाजन ने रघुवीर सिंह बाली को मणिपुर सरकार की तर्ज पर नियमतिकरण की मांग को स्वास्थ्य मंत्री द्वारा विभाग को प्रेसित की गई फाइल संबधित वास्तविक स्थिति से अवगत करवाया।
संघ ने मुख्यमंत्री एवं प्रधान सचिव स्वास्थ्य से इस फाइल को फाइनल अमलीजामा पहनाने के लिए आग्रह किया। बाली ने संगठन के पदाधिकारियों की बात को ध्यान से सुनते हुए इसमें अपना सहयोग देने की वचनबद्धता दिखाई एवं जल्द इस पर सकारात्मक परिणाम आने का आश्वासन संघ को दिया। उन्होंने संघ को आश्वस्त किया कि वो एनएचएम कर्मचारियों के काम एवं योगदान से बाकिफ हैं। संघ के प्रदेश प्रेस सचिव राज महाजन ने बताया कि आज की इस महत्वपूर्ण बैठक में जिला के हर ब्लॉक से कर्मचारियों ने भाग लिया और अपनी मांग से रघुवीर सिंह बाली को अवगत करवाया।
