कांगड़ा : कांगड़ा निर्वाचन क्षेत्र की निर्वाचक नामावली तैयार : एसडीएम
एसडीएम कांगड़ा ने कहा कि कांगड़ा निर्वाचन क्षेत्र की निर्वाचक नामावली निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण नियम-1960 के अनुसार तैयार हो गई है। उसकी एक प्रति एसडीएम कार्यालय में या सहायक निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी एवं तहसीलदार के कार्यालय में व प्रत्येक मतदान केंद्र पर अभिहित अधिकारियों के पास कार्यालय में निरीक्षण के लिए उपलब्ध है।
निर्वाचक नामावली के तैयार किए जाने की अहर्क तारीख 01-04 -2023 है। यदि उपरोक्त अहर्क तारीख के संदर्भ में नामावली में किसी नाम के सम्मिलित किए जाने के लिए कोई दावा या किसी नाम के सम्मिलित किए जाने के लिए कोई आक्षेप किया जाता है या प्रविष्टि की विशिष्टीयों की बाबत कोई आक्षेप हो तो वह 20-04-2023 को या इससे पूर्व प्रारूप 6, 6क, 7, 8 या में से समुचित हो उस प्रारूप में दाखिल किया जाए। सभी पात्र नागरिक, जो वर्ष 2023 में किसी भी बाद की योग्यता तिथियों पर 18 वर्ष की आयु प्राप्त करने जा रहे हैं, अर्थात पहली जुलाई, 2023 या पहली अक्तूबर, 2023 को भी शामिल करने के लिए अपना दावा दायर कर सकते हैं। नोटिस की तारीख से शुरू होने वाले फार्म-6 में रोल में उसका नाम, और उस पर संबंधित योग्यता तिथि के संदर्भ में वर्ष की संबंधित तिमाही में विचार किया जाएगा और निर्णय लिया जाएगा। हर ऐसा दावा या आक्षेप या तो मेरे कार्यालय में या सहायक निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी (तहसीलदार) के कार्यालय में या संबंधित मतदान केंद्र पर अभिहीत अधिकारी के समक्ष पेश किया जाये या निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी, उपमंडल अधिकारी (नागरिक), कांगड़ा, जिला कांगड़ा पते पर डाक द्वारा भेजा जाए।
