कांगड़ा : महाविद्यालय मटौर के वाणिज्य संकाय के द्वारा अंतिम वर्ष के विद्यार्थियों को दी गई विदाई
( words)
राजकीय महाविद्यालय मटौर के वाणिज्य संकाय के द्वारा संकाय के तृतीय वर्ष के विद्यार्थियों के लिए आज विदाई समारोह का अयोजन किया गया। कार्यक्रम के दौरान गीत, नृत्य, जैसी रंगारंग प्रस्तुतियां दी पेश की गई। विदाई समारोह में नेहा को मिस फेयरवेल, विवेक को मिस्टर फेयरवेल तनुजा को मिस पर्सनेलिटी, कुणाल को मिस्टर पर्सनेलिटी चुना गया। महाविद्यालय कार्यकारी प्रचार्या ने अंतिम वर्ष के छात्र-छात्राओं को उनके उज्जवल भविष्य के लिए शुभकामनाएं दी। साथ ही वाणिज्य संकाय की इस सफल अयोजन के लिए सराहना की। इस अवसर पर समस्त शिक्षक वर्ग प्रो. दिनेश जंबाल, डॉ. प्रवेश गिल, प्रो. शिवानी दत्ता, प्रो. अजय कुमार, प्रो. सुदेश कुमारी व डॉ. नीतू सिन्हा उपस्थित रहे।
