कांगड़ा : सोहड़ा मेले के लिए प्रदेश बास्केटबॉल संघ के अध्यक्ष को दिया निमंत्रण
( words)
छिंज मेला कमेटी चफड़ सोहड़ा में मेले का आगाज होने वाला है। यह मेला 30 से 31 मार्च को होगा। आज मेला कमेटी के सदस्य कुलभाष चौधरी की अगुवाई में प्रदेश बास्केटबॉल संघ के अध्यक्ष एवं समाजसेवी मनीष शर्मा से मिले और उन्हें मेले के लिए निमंत्रण दिया।
इस अवसर पर जिला परिषद सदस्य कुलभाष चौधरी ने कहा कि हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी मेला बड़ी धूमधाम से मनाया जाएगा। उन्होंने कहा कि मेले में दूरदराज से पहलवान कुशतियों के लिए भाग ले सकते हैं। इस अवसर पर मुनीष शर्मा ने मेला कमेटी को 21 हजार की सहायता राशि दी। इस अवसर पर मेला कमेटी के सदस्य राज किशन, सुजान सिंह, महेंद्र बाहडी, सुदर्शन सैनी व अन्य सदस्य उपस्थित रहे।
