कांगड़ा : मटाैर कॉलेज में व्याख्यान का अयोजन
राजकीय महाविद्यालय मटौर के रेड रिबन क्लब द्वारा गुंजन (एनजीओ) के सहयोग से टीबी जैसे संक्रामक रोग के विरूद्ध राष्ट्रीय/अंतरराष्ट्रीय स्तर पर मनाए जा रहे विश्व टीबी माह अभियान के तहत सभी को जागरुक करने हेतु एक व्याख्यान का अयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में डॉ. राजेश सूद बतौर मुख्यातिथि व विषय विशेषज्ञ के रुप में उपस्थित रहे, जिन्होंने अपने व्याख्यान में विद्यार्थियों के साथ टीबी क्या है, इसकी मूलभूत जानकारी, इससे निपटने में सामने आने वाली चुनौतियों, इसकी गंभीरता, इससे जुड़ी भ्रांतियों के बारे में जानकारी साझा की और बताया कि भारत में टीबी का मुख्य कारण कुपोषण है व अफ्रीका जैसे देशों में टीबी का मुख्य कारण HIV है। इसके पश्चात गुंजन संस्था के मुख्य कार्यक्रम अधिकारी विजय कुमार जी ने भी व्यक्तित्व विकास को लेकर अपने महत्वपूर्ण विचार विद्यार्थियों के साथ साझा किए।
कार्यक्रम के अंत में प्रो. दिनेश जंबाल ने मुख्याथिति को स्मृति चिह्न भेंट कर सम्मानित किया तथा छात्र-छात्राओं से टीबी के बारे में प्रदान की गई। इस महत्वपूर्ण जानकारी से लाभ उठाने व इस जानकारी को अपने परिवार/समाज के साथ साझा करने का आह्वान किया। साथ ही "टीबी मुक्त भारत अभियान" दिशा में "गुंजन संस्था "के द्वारा किए जा रहे प्रयासों की सराहना की। इस अवसर पर डॉ. प्रवेश गिल, प्रो. अजय कुमार, प्रो. सुदेश कुमारी व डॉ. नीतू सिन्हा भी उपस्थित रहे।
