कांगड़ा: अटल बिहारी वाजपेयी राजकीय महाविद्यालय के मेधावी छात्रों को किया गया सम्मानित
अटल बिहारी वाजपेयी राजकीय महाविद्यालय तकीपुर में सोमवार को वार्षिक पारितोषिक वितरण समारोह मनाया गया। इस कार्यक्रम में प्रोफेसर रामपाल चोपड़ा पूर्व प्राचार्य ने बतौर मुख्य अतिथि शिरकत की। कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्वलित एवं सरस्वती वंदना से किया गया। इस अवसर पर प्राचार्य डॉक्टर केअत्री ने वार्षिक प्रतिवेदन का मुख्य अतिथि के एस माध्यम से विमोचन करवा कर प्रस्तुत किया। प्राचार्य डॉक्टर केएस अत्री ने मुख्यअतिथि का स्वागत करते हुए कॉलेज में वर्ष 2022-23 की उपलब्धियों पर प्रकाश डाला। प्राचार्य ने कहा कि यह महाविद्यालय क्षेत्रवासियों के लिए एक उम्मीद की किरण बनकर उभरा है। विद्यार्थियों के सर्वागीण विकास के दृष्टिगत यह संस्था खेलकूद सांस्कृतिक एवं अन्य पाठ्यचार्य आत्मक गतिविधियों में भी अपनी सहभागिता सुनिश्चित करती है।उन्होंने कहा कि अल्पकाल में महाविद्यालय समस्त आधुनिक सुविधाओं के साथ-साथ विज्ञान कक्षा में लैब सुविधा भी उपलब्ध करवा दी है।
वहीं कार्यक्रम के दौरान हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय द्वारा बीए, बीकॉम, बीएससी में प्रथम द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों को सम्मानित किया गया। समारोह के अंत में डॉक्टर नीरज शर्मा ने मुख्य अतिथि और अन्य गणमान्य अतिथियों का इस समारोह में पधारने का धन्यवाद किया। इस अवसर पर समस्त पीटीए के अतिरिक्त शिक्षा जगत के विद्वानों का भी आभार व्यक्त किया। इस मौके पर प्रोफेसर अमरीश घई, डॉ भगवान दास, प्रो सुरेश कुमार, डॉ प्रीति वाला, डॉ अश्विनी ,डॉ सुनील, प्रो अमन, प्रो लेखराज ,प्रो सतपाल, लाइब्रेरियन सविता ,जनक राज, मनीष ओंकार एवं योगेश्वर इत्यादि उपस्थित रहे।
