कांगड़ा : नैंसी शर्मा को मिस फेयरवेल और प्रिया को चुना मिस चार्मिंग
डीएवी कॉलेज कांगड़ा के लोअर गर्ल्स हॉस्टल में आज अंतिम वर्ष की छात्राओं के लिए विदाई समारोह का आयोजन किया गया। इसमें नैंसी शर्मा को मिस फेयरवेल, प्रिया को मिस चार्मिंग और छवि को मिस पर्सनैलिटी के खिताब से नवाजा गया। इस समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में बिंदु पटियाल ने शिरकत की। इसके अतिरिक्त न्यू बॉयज हॉस्टल के चीफ वार्डन डॉ. नरेश शर्मा तथा डॉ. यांचन डोलमा विशेष अतिथि के रूप में उपस्थित रहीं।
हॉस्टल में पहुंचने पर चीफ वार्डन प्रो मंजू पार्ती ने मुख्य अतिथि और विशिष्ट अतिथि का पुष्पगुच्छ प्रदान करके औपचारिक स्वागत किया। समारोह के दौरान छात्राओं ने विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। मुख्य अतिथि ने सभी छात्राओं को आशीर्वाद देते हुए उनके उज्जवल भविष्य की कामना की और कहा कि छात्रावास के जीवन से भविष्य में आने वाली चुनौतियों का सामना करने में प्रेरणा मिलती है। इसके साथ ही प्रो मंजू पार्ती और डॉ. नरेश शर्मा ने भी छात्राओं को आशीर्वाद दिया।
