कांगड़ा : डीएलएड प्रथम वर्ष में नितिका और द्वितीय में भवानी ने झटका प्रथम स्थान
डीएलएड प्रथम वर्ष और द्वितीय वर्ष के परीक्षा परिणाम में शरण कॉलेज घुरकड़ी का परिणाम शत-प्रतिशत रहा। कॉलेज प्राचार्य डॉ. सुमन शर्मा ने बताया कि समस्त शरण परिवार के लिए आज अत्यंत हर्ष का विषय है कि डीएलएड प्रथम और द्वितीय वर्ष की सभी प्रशिक्षु छात्राएं बहुत ही अच्छे अंक लेकर उत्तीर्ण हुई हैं। डीएलएड प्रथम वर्ष से निकिता शर्मा ने 1022/1200 अंक लेकर प्रथम, रितिका ठाकुर ने 1014/1200 अंक लेकर द्वितीय व अनामिका ने 1013/1200 अंक लेकर तीसरा स्थान प्राप्त किया है। वहीँ डीएलएड द्वितीय वर्ष की भवानी जमब्याल ने 1972/2200 अंक लेकर प्रथम, वंदना ने 1839/2200 अंक लेकर द्वितीय तथा रितिका चौधरी ने 1819/2200 अंक लेकर तृतीय स्थान हासिल किया है। सभी छात्राओं का परिणाम भी बहुत शानदार रहा है।
कॉलेज प्रिंसिपल ने छात्राओं के बेहतर प्रदर्शन के लिए सभी शिक्षकों, छात्राओं एवं अभिवावकों को बधाई दी है। साथ ही सभी छात्राओं की काफी सराहना भी की। उन्होंने छात्राओं की कामयाबी का पूरा श्रेय अध्यापकों, मेहनती छात्राओं तथा अभिभावकों को दिया।
