कांगड़ा : बाली के अनुरोध पर सुक्खू सरकार ने टांडा के आउटसोर्स कर्मचारियों को दी री-ज्वाइनिंग
कांगड़ा स्थित प्रदेश के दूसरे सबसे बड़े टांडा मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल में कोविड काल के समय रखे लगभग 300 आउटसोर्स कर्मचारियों को अचानक नौकरी से निकालने का फरमान जारी कर दिया गया था, जिसके बाद आउटसोर्स कर्मचारियों पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा। इन आउटसोर्स कर्मचारियों ने अपना दुखड़ा नगराेटा बगवां के विधायक आरएस बाली के सामने राेया और उन्हें अपनी व्यथा सुनाई। इस पर आरएस बाली ने उन्हें नाैकरी पर वापसी का भराेसा दिलाया था।
आरएस बाली के अनुरोध पर मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने टांडा मेडिकल कॉलेज के इन आउटसोर्स कर्मचारियों के लिए खुशी की कर्मचारियों की री-ज्वाइनिंग करवा दी है। दरअसल आउटसोर्स कर्मचारियों का कांट्रैक्ट खत्म हो गया था, जिससे अब नए सिरे से भर्तियां होनी थीं, लेकिन आरएस बाली ने आउटसोर्स कर्मचारियों का दुख समझा और मुख्यमंत्री के सुक्खू के सामने दाेबारा उन्हें नाैकरी में वापसी करवाने का आग्रह किया। इसका असर यह हुआ कि सुक्खू सरकार ने टांडा मेडिकल कॉलेज के आउटसाेर्स कर्मचारियाें के लिए री-ज्वाइनिंग का फैसला दे दिया।
