कांगड़ा पुलिस ने नशीली दवाइयों सहित दबोचा जम्मू का व्यक्ति
( words)
कांगड़ा पुलिस द्वारा नशे के कारोबार में संलिप्त लोगों पर कार्रवाई करते हुए दिनांक 27 जुलाई को पुलिस थाना नगरोटा बगवां ने सुमित खजूरिया निवासी गांव सालन डाकघर दयालाचक तहसील हीरानगर जिला कठुआ जम्मू एवं कश्मीर को प्रतिबंधित 1160 परोक्सोविन स्पास कैप्सूल सहित गिरफ्तार किया है। उक्त आरोपी के खिलाफ थाना नगरोटा बगवां में अभियोग संख्या 126/23 दिनांक 27.07.2023 एनडीपीएस एक्ट के अंतर्गत पंजीकृत किया गया है। अभियोग में आरोपी से पूछताछ की जा रही है एवमं आगे की तफ्तीश जारी है।
