कांगड़ा: पुलिस ने नशे की खेप के साथ पकड़े दो युवक
( words)
कांगड़ा पुलिस ने नशे की बड़ी खेप के साथ दो युवकों को गिरफ्तार किया है। पहले मामले में पुलिस थाना कांगड़ा की टीम ने गत दिवस रिंकु पुत्र रणजीत सिंह निवासी घुरकड़ी के घर से 26.2 ग्राम चरस व 13.4 ग्राम हेरोइन पकड़ी है। आरोपी के विरुद्ध पुलिस थाना कांगड़ा में मामला दर्ज किया गया है। आरोपी पुलिस रिमांड में है तथा मामले में आगामी जांच जारी है।
दूसरे मामले में पुलिस चौकी योल की टीम ने बंगाली कालोनी सिद्धबाड़ी के पास गौतम पुत्र विजय कुमार निवासी सिद्धबाड़ी बंगाली कालोनी के कब्जा से 80 ग्राम चरस व 32 ग्राम हेरोइन बरामद की गई। जिस पर आरोपी के विरुद्ध पुलिस थाना धर्मशाला में मामला पंजीकृत किया गया। गौतम भी पुलिस रिमांड में है तथा इस मामले में भी आगामी तफतीश जारी है।
