कांगड़ा : आरएस बाली ने मुख्यमंत्री मोबाइल क्लिनिक सेवा की शुरू
नगरोटा बगवां विधानसभा क्षेत्र के कांग्रेस विधायक व प्रदेश पर्यटन विकास निगम के अध्यक्ष व पर्यटन विकास बोर्ड के उपाध्यक्ष और कैबिनेट मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) रघुबीर सिंह बाली ने आज अपनी विधानसभा में स्वास्थ्य क्षेत्र में जनता को तोहफा दिया है। उन्होंने नगरोटा के सिविल अस्पताल में ट्रूनेट मशीन का उद्घाटन किया व मुख्यमंत्री मोबाइल क्लिनिक भी शुरू किया। इस दौरान वहां पर काफी मात्रा में कांग्रेस कार्यकर्ता व डॉक्टर, अस्पताल स्टाफ उपस्थित रहा।
इस दौरान बाली ने अस्पताल में वार्डों का दौरा कर मरीजों का जाना हाल भी जाना है। उन्होंने कहा कि एंबुलेंस सेवा के माध्यम से हर गांव व घर में जाकर लोगों का चेकअप करना यह हमारी सोच है। उन्होंने प्रदेश सरकार, स्वास्थ्य मंत्री डॉ. धनीराम शांडिल और मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू व अन्य स्वास्थ्य से जुड़े लोगों का धन्यवाद किया है। उन्होंने कहा कि नगरोटा विधानसभा के हर एक गांव में एंबुलेंस के जाने का समय निर्धारित किया जाएगा। गांव में एंबुलेंस जाने के लिए रोड मैप भी तैयार किया जाएगा। इसके बाद घोषणा की जाएगा कि किस गांव में एंबुलेंस किस दिन जाएगी। एंबुलेंस में सभी टेस्ट किए जाएंगे और हर हफ्ते पांच दिन इस सेवा को लागू किया गया है।
