कांगड़ा : सहोड़ा क्लब ने जयंती क्लब को हराकर जीता क्रिकेट टूर्नामेंट
( words)
अलूनिया क्लब पुराना कांगड़ा द्वारा पुराना कांगड़ा के समिति मैदान में क्रिकेट प्रतियोगिता करवाई गई। इसमें लगभग 48 टीमों ने भाग लिया। इसमें सहोड़ा क्लब ने जयंती क्लब पुराना कांगड़ा को हराकर क्रिकेट टूर्नामेंट को जीता। मुख्यातिथि के तौर पर मौजूद अमित वर्मा ने अलूनिया क्लब को 15 हजार रुपये देकर उन्हें भविष्य में इस तरह की प्रतियोगिताएं करवाने के लिए प्रोत्साहित किया। उन्होंने कहा कि इस तरह की प्रतियोगिता समय-समय पर होती रहनी चाहिए। कांगड़ा जनहित संगठन द्वारा इस माह के अंत में एक और क्रिकेट टूर्नामेंट का आयोजन करवाया जा रहा है। इसमें इन दोनों टीमों को फ्री एंट्री दी जाएगी।
