कांगड़ा : श्री बालाजी अस्पताल ने आधुनिक सुविधाओं से लैस एम्बुलेंस की शुरू
( words)
श्री बालाजी अस्पताल कांगड़ा के सीएमडी डॉ. राजेश शर्मा ने आज कांगड़ा और उसके आसपास के क्षेत्रों के लोगों की सुविधा के लिए आधुनिक उपकरणों से लैस एम्बुलेंस का शुभारंभ किया। उन्होंने बताया कि कांगड़ा के आसपास के क्षेत्रों में इस प्रकार की केवल दो ही एम्बुलेंस क्षेत्र में अपनी सुविधा दे रही थी। अब श्री बालाजी अस्पताल कांगड़ा में भी यह सुविधा उचित मूल्य पर उपलब्ध करवाई जाएगी।
