कांगड़ा: प्रवक्ता विजय कुमार डोगरा को मिलेगा राष्ट्रीय शिक्षक पुरस्कार
( words)

देश के सर्वोच्च शिक्षक सम्मान के लिए कांगड़ा जिला के इंदौरा खंड से राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय मोहटली के प्रवक्ता विजय कुमार डोगरा का चयन हुआ है। 5 सितंबर को शिक्षक दिवस के अवसर पर राष्ट्रपति भवन नई दिल्ली में आयोजित होने वाले कार्यक्रम में शिक्षक विजय कुमार को सम्मान दिया जाएगा। हिमाचल प्रदेश से तीन शिक्षकों के नाम राष्ट्रीय पुरस्कार के लिए भेजे गए थे। केंद्रीय शिक्षा मंत्रालय ने शनिवार देर शाम को राष्ट्रीय पुरस्कारों की सूची जारी की। इसमें हिमाचल प्रदेश के शिक्षक विजय कुमार डोगरा का नाम दूसरे स्थान पर है।