कांगड़ा : कथा वाचक पंडित व्यास जगत राम ने किया श्री कृष्ण लीलाओं का बखान
जामनाबाद पंचायत के गांव पनियारकड़ के कुल ओंकारेश्वर शिव शक्ति नागा पांडव मंदिर में सात दिवसीय श्रीमद् भागवत महापुराण कथा का आयोजन किया जा रहा है। कथा के तीसरे दिन कथा वाचक पंडित व्यास जगत राम शर्मा ने भगवान श्री कृष्ण की लीलाओं का बखान किया। पंडित व्यास जगत राम शर्मा ने कहा कि भगवान तो इतने सरल हैं कि पता ही नहीं कौन से छोटे से गुण पर रीझ जाएं।
उन्होंने कहा कि भक्त को अपना सर्वस्व प्रभु को समर्पण कर देना चाहिए। जो कुछ भी उसके पास हो उसे प्रभु का प्रसाद ही मानना चाहिए। अपनी प्रत्येक वस्तु में प्रसादी भाव को जगाना वास्तव में भागवत बुद्धि कहलाता है। वहीं, उपस्थित भक्ताें ने श्री कृष्ण की लीलाओं को सुनकर खूब आनंद लिया। इस दौरान मंदिर के संत जगन्नाथ भी उपस्थित रहे।
