कांगड़ा : एयरपोर्ट का विस्तार किसी भी सूरत में मंजूर नहीं : देवराज
एयरपोर्ट को लेकर गग्गल में आज व्यापार मंडल के अध्यक्ष देवेंद्र कोहली की अध्यक्षता में अहम बैठक की गई। बैठक में सभी दुकानदारों व व्यापारियों ने अपने सुझाव रखे। गग्गल के पूर्व प्रधान देवराज ने कहा एयरपोर्ट का विस्तार किसी भी सूरत में मंजूर नहीं है। अगर सरकार को एयरपोर्ट का विस्तार करना ही है तो हमारी कुछ शर्ते माननी होंगी।
वहीं, विजय शर्मा ने कहा के सरकर स्पष्ट करें कि एयरपोर्ट बनना है या नहीं बनना है। एक तो यहां एयरपोर्ट बनना ही नहीं चाहिए, क्योंकि इस एयरपोर्ट के विस्तार होने से हजारों दुकानदार व्यापारी उजड़ जाएंगे और उन्हें दोबारा सेटल होने में सालों लग जाएंगे। इसलिए सरकार को चाहिए के इस इंटरनेशनल एयरपोर्ट को यहां नहीं कहीं और बनाया जाए, ताकि गग्गल को उजाड़ा नहीं जाए। कई बुद्धिजीवी ने कहा सरकार स्पष्ट नीति घोषित करे कि एयरपोर्ट का विस्तार होना है या नहीं होना है। अगर होना है तो सरकार पहले व्यापारियों व दुकानदारों को कहीं अच्छे से स्थान पर स्थापित करे और सुपर गांव मॉडल बनाया जाए। अगर इन शर्तों को सरकार मानती है तो ठीक है, अगर नहीं तो हम विरोध प्रदर्शन करेंगे। चाहे सड़कों पर ही आंदोलन क्यों न करना पड़े। इस अवसर पर बैठक में पूर्व प्रधान भक्त राम कोली पूर्व प्रधान सतीश धीमान सुरेश धवन एमआर राणा कुलदीप ठाकुर सहित बैठक में कई दुकानदार व व्यापारियों ने भाग लिया।
