कांगड़ा: अंतिम संस्कार में गया व्यक्ति खड्ड में बहा, तलाश जारी
भारी बरसात के चलते इलाके की सभी खड्डे भारी उफान पर हैं। रविवार सुबह कांगड़ा जिले के गांव सनौरा का 48 वर्षीय व्यक्ति रणजीत सिंह खड्ड में में बह गया। वह एक व्यक्ति के अंतिम संस्कार में लकड़ी डालने गया था। रणजीत सिंह मृतक को लकड़ी डालकर हाथ धोने लगा और अचानक पैर फिसल जाने से वह पानी में गिर गया और पानी के तेज बहाव में बह गया। वहीं, सूचना मिलने पर गग्गल पुलिस की टीम भी थाना प्रभारी केसर सिंह के नेतृत्व में घटनास्थल पर पहुंच गई। थाना प्रभारी केसर सिंह ने बताया कि लापता व्यक्ति का अभी तक कोई पता नहीं चला है। उन्होंने बताया कि घटना के बारे नियंत्रण कक्ष को सूचित कर दिया गया है। उधर, सनौरा पंचायत प्रधान सुनीता देवी ने बताया कि रंजीत कुमार पहले होमगार्ड जवान था, लेकिन अब घर में ही मेहनत मजदूरी करता था। खड्ड में बहे रणजीत की ग्रामीणों द्वारा तलाश की जा रही है।
