कांगड़ा : सत्संग में बिताया समय कभी व्यर्थ नहीं जाता : महात्मा मदन
संत निरंकारी भवन घुरकड़ी में आज सप्ताहिक सत्संग का आयोजन किया गया। सत्संग में महात्मा मदन अपने प्रवचनों की अमृत वर्षा करते हुए कहा के सत्संग में बिताया हुआ समय कभी व्यर्थ नहीं जाता। जैसे हाथों में लगाई हुई मेहंदी अपना रंग दिखा ही देती है, वैसे ही सत्संग में बिताया हुआ समय कभी भी व्यर्थ नहीं जाता। वह कभी ना कभी अच्छे आने वाले समय का संकेत दे ही देता है।
सत्संग में संतो महापुरुषों के हर वचन ध्यान से सुनना और ग्रहण करना केवल एक प्रथा का रूप बनाकर सत्संग में आने से कोई लाभ नहीं होगा। सत्संग में केवल शरीर को बिठा देना ही काफी नहीं है, बल्कि मन से संत महात्माओं के वचनों एवं उनकी भावनाओं को श्रवण कर ग्रहण करना है यही एक महानता है और सत्संग में आने वालों की केवल श्रद्धा और भक्ति देखनी चाहिए। इस अवसर पर सत्संग में महात्मा दीनानाथ महात्मा स्वरूप चंद राजेश कुमार किशोरी लाल सहित कई महात्मो ने सत्संग में ज्ञान की डुपकी लगाई।
