कांगड़ा : राम भक्तों को सुनाई राम नाम की महिमा
( words)
विश्व योग गुरु रंजीत सिंह योगी के द्वारा राम नवमी पर त्रिगर्त दिव्य योग आश्रम पुराना कांगड़ा में श्री राम जय राम जय जय राम का 1008 बार जाप व संकीर्तन किया गया। इसके बाद हवन का भी आयोजन किया गया, जिसमें शहरवासियों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया। इस अवसर पर योगी रणजीत सिंह ने सभी भक्तों को राम नाम की महिमा सुनाई। जूम के माध्यम से विदेशी भक्तों ने भी इस संकीर्तन का आनंद लिया।
