कांगड़ा : 1905 के भूकंप में मारे गए लोगों को दी श्रद्धांजलि
( words)
4 अप्रैल 1905 कांगड़ा में आए विनाशकारी भूकंप में मारे गए लोगों को पुराना कांगड़ा रोड में बनाए गए स्मारक पर दो मिनट का मौन रखकर श्रद्धांजलि दी गई। यह श्रद्धांजलि जिला आपदा प्रबंधन, रेड क्रॉस सोसाइटी, प्राथमिक सहायता प्रशिक्षण केंद्र कांगड़ा द्वारा हरजीत भुल्लर के नेतृत्व में दी गई। इस दौरान उनके साथ नितिका, निर्मला, नरेंद्र, पवन, सलोनी भी उपस्थित रहे। हरजीत भुल्लर ने भूकंप आने पर क्या किया जाए, उसकी जानकारी भी साझा की।
