कांगड़ा: शाहपुर में रात साढ़े दस बजे ईंटों से भरा ट्रक पलटा
सोमवार की देर रात करीब साढ़े दस बजे शाहपुर के नजदीक सारनु में ईंटों से भरा ट्रक पलट गया, जिसके कारण ईंटें नेशनल हाइवे पर बिखर गईं। ट्रक ड्राइवर और कंडक्टर सुरक्षित हैं। सूचना मिलने पर शाहपुर थाना पुलिस भी पहुंच गई है। प्रत्यक्ष दर्शियों ने बताया कि ये ट्रक पठानकोट से पालमपुर जा रहा था। सारनु में जब ट्रक पहुंचा तो उतराई उतरते समय ट्रक अनियंत्रित हो गया। अचानक ब्रेक मरने पर ईंटों से भरा ट्रक पलट गया। ट्रक में लगभग चार हजार ईंटें लोड थीं। गनीमत रही कि ट्रक ड्राइवर और परिचालक सुरक्षित हैं। सूचना मिलने पर पुलिस थाना शाहपुर की टीम भी रवाना हो गई है।
मौके पर पहुंचे एएसआई अश्वनी शर्मा ने बताया कि ट्रक ड्राइवर और परिचालक सुरक्षित हैं। मौके पर पहुंची टीम जांच में जुटी है। ईंटों से भरा ये ट्रक पठानकोट से पालमपुर जा रहा था। पुलिस घटना की तफ्तीश कर रही है।
