ज्वालामुखी : लॉरेट फार्मेसी शिक्षण संसथान में ट्यूबरकुलोसिस जागरूकता वेबिनार का हुआ आयोजन
लॉरेट फार्मेसी शिक्षण संसथान में रेड रिबन क्लब द्वारा नेशनल ट्यूबरकुलोसिस जागरूकता के बारे में वेबिनार का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में मुख्यवक्ता के रूप में जिला ट्यूबरकुलोसिस ऑफिसर एवं चीफ मेडिकल ऑफिसर धर्मशाला डॉ.राजेश कुमार सूद ने शिरकत की। इस वेबिनार का विषय क्षय मुक्त भारत के लिए सामुदायिक जुड़ाव और हमारी भूमिका था। इस अवसर पर शिक्षण संस्थान के सभी छात्रों ने भाग लिया। फार्मेसी शिक्षण संस्थान के प्राचार्य डॉ. एमएस आशावत ने कार्यकम में स्वागत भाषण दिया| मुख्यातिथि डॉ.राजेश सूद ने ट्यूबरक्लोसिस के बारे में जानकारी दी और उन्होंने बताया कि ट्यूबरक्लोसिस से मुक्ति पाने के लिए जरुरी है, इसका सही ढंग से इलाज व दवा कोर्स पूरा होना चाहिए। इस बीमारी से सम्बंधित भ्रांतियों को दूर करने के लिए जरुरी है कि लोगो के बीच हम जागरूकता फैलाएं। अगर दो सप्ताह व उससे ज्यादा दिन खांसी हो तो नज़दीक के स्वास्थ्य केंद्र पर बलगम की जांच करवाए। उन्होंने बताया कि अगर कोई इन्सान इस बीमारी से पीड़ित है तो हमें उससे घृणा नहीं करनी है। इस दौरान उन्होंने सरकार द्वारा दी जाने वाली सुविधाओं के बारे में जानकारी प्रदान की। संस्थान के प्रबंधक एवं निर्देशक डॉ.रण सिंह ने सभा को सम्बोधित करते हुआ कहा कि हम सभी को मिलकर समाज को ट्यूबरक्लोसिस के दुष्प्रभावों के बारे में जागरूक करना चाहिए।
