कांगड़ा : अपर लंज पंचायत प्रधान ने विश्व महिला दिवस के अवसर महिलाओं काे किया गया सम्मानित
विकास खंड कांगड़ा के तहत पड़ने वाली अपर लंज पंचायत प्रधान रेखा देवी ने विश्व महिला दिवस के अवसर पर अच्छा काम कर रही स्वंय सहायता समूहों की कार्यकर्ताओं,आशा वर्करों, महिला मंडल, प्रधानों व आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को सम्मानित किया।इस मौके पर पंचायत प्रधान ने महिलाओं को कहा कि उनको आगे आकर अपने बच्चों खासकर बेटियों को आत्मनिर्भर बनाने का प्रयास करे व उनको उच्च शिक्षा प्रदान करने के बाद ही शादी के बारे में सोचे।उन्होंने महिलाओं को सरकार से मिलने वाली सुविधाओं के बारे में भी विस्तार से जानकारी दी।इस मौके पर सिम्मी धीमान, शालू देवी, ज्वाला महिला मंडल प्रधान शारदा धीमान, महिला मंडल फेरा प्रधान सीमा कुमारी, शक्ति महिला मंडल रागिनी देवी, महिला मंडल कोडियां की राज कुमारी, सुजाता देवी, सरोज कुमारी, नीशा देवी, मोनिका, तिलको देवी, रूवी देवी व सुनीता देवी आदि महिलाओं को सम्मानित किया।
