कांगड़ा: बाइक चोरी करते रंगे हाथ पकड़ा शातिर, वीरता में ग्रामीणों ने दबोचा
( words)
कांगड़ा के साथ लगते वीरता गांव में शुक्रवार सुबह चार बजे बाइक चोरी करने का प्रयास करते हुए एक चोर को स्थानीय लोगों ने रंगे हाथ पकड़ लिया। उक्त युवक वीरता गांव में स्थित दो पहिया वाहन सर्विस शॉप के बाहर खड़ी एक बाइक को चोरी करने का प्रयास करने लगा, तो दुकान के मालिक बबल ने उसे देख लिया तथा चोरी करने आए युवक को पकडऩे का प्रयास किया, लेकिन युवक गांव की ओर भाग गया। वहां गांववासियों के सहयोग से चोर को मौके पर पकड़ लिया गया तथा उसे पुलिस के हवाले कर दिया गया। उक्त युवक से मौके पर बाइक को चोरी करने के प्रयास में लाने वाले टूल को भी बरामद किया गया।
