कांगड़ा : ग्रामीणों ने एयरपोर्ट विस्तार के बारे में एसडीएम के समक्ष रखी मुख्य मांगें
एयरपोर्ट के विस्तार को लेकर आज रछियालु गांव के लोगों ने एसडीएम के समक्ष सामूहिक मांगें रखीं। अधिकतर ग्रामीणों ने कहा कि इंटरनेशनल एयरपोर्ट देश के हित में बनने जा रहा है, तो उसमें हमारी मुख्य मांग यही रहेगी कि मुआवजा एक समान होना चाहिए और हर एक परिवार को सरकारी नौकरी मिलनी चाहिए।
रछियालु गांव के पास 72 कनाल सरकारी भूमि है, वहां पर एक सुपर मॉडल गांव का निर्माण होना चाहिए, ताकि लोगों को वहां बसाया जाए। गांव में बिजली, पानी और शिक्षा का अच्छा प्रावधान होना चाहिए। इन शर्तों पर सरकार अमल करती है तो हम गांववासी तैयार हैं। इस अवसर पर गांव में शाहपुर के एसडीएम करतार चंद, कांगड़ा के एसडीएम नवीन तंवर, पर्यटन विभाग की तरफ से सहायक पर्यटन विकास अधिकारी संजय शर्मा, कांगड़ा के डीएसपी मदन धीमान, पंचायत प्रधान संजू कुमारी उपप्रधान मुख्तियार खान सहित कई पदाधिकारी उपस्थित थे।
