मनोज कुमार। कांगड़ा कांगड़ा शहर के रहने वाले स्केच आर्टिस्ट विशाल सिंधी ने वन मंत्री राकेश पठानिया को उनका स्केच बनाकर भेंट किया। वहीं, इस राकेश पठानिया ने स्केच की तारीफ करते हुए कहा कि जिला कांगड़ा में भी इस आर्ट को बढ़ावा मिलना चाहिए। एसएमआई हॉस्पिटल डॉ. संदीप महाजन ने भी स्केच की काफी तारीफ की। वहीं, स्केच आर्टिस्ट विशाल सिंधी ने बताया कि उन्होंने कुछ दिन पहले उपायुक्त डॉ, निपुण जिंदल का स्केच भेंट कर चुके हैं। इससे पहले उपायुक्त रह चुके डॉ. राकेश प्रजापति का स्केच बनाकर भी उन्हें भेंट किया था। एसपी विमुक्त रंजन का स्केच बनाकर भी उन्हे भेंट कर चुके हैं और एसडीम कांगड़ा जतिन लाल का स्केच बनाकर भी उन्हें भेट कर चुके हैं और साथ में कांगड़ा में एसडीम रहे अभिषेक वर्मा स्केच बनाकर उन्हें बैठ कर चुके हैं और कांगड़ा डीजीपी रहे संतोष पटियाल को उनका स्केच बनाकर भेट कर चुके हैं। विशाल ने बताया कि इस कला में निखार लाने में उनके चाचा राज सिंधी ने एक अहम भूमिका निभाई है। उन्होंने बताया कि इस स्केच आर्ट की कई बारीकियों को उनके चाचा ने समझया है। उन्होंने बताया कि उनके द्वारा अभी तक 40 स्केच तैयार किए जा चुके हैं और क्रिकेट के भगवान सचिन तेंदुलकर, अमिताभ बच्चन, महिंद्र सिंह धोनी, गुरु गोविंद सिंह, सलमान खान, बाहुबली, दारा सिंह का हनुमान जी के किरदार में बना हुआ स्केच और बेटियां फाउंडेशन की संस्थापक डॉ. ज्योत्सना जैन, ब्रजेश्वरी देवी मंदिर व अन्य कई स्केच तैयार किए जा चुके हैं।
हिंदी भाषा है सम्मान , स्वाभिमान और गर्व की : डॉ के एस अत्री मनोज कुमार। कांगड़ा अटल बिहारी वाजपेयी राजकीय महाविद्यालय तकीपुर में हिंदी भाषा के प्रचार -प्रसार और उसके उपयोग के प्रोत्साहन के लिए समर्पित 14 सितंबर का दिन विश्व हिंदी दिवस एक पर्व के रूप में मनाया गया। इस कार्यक्रम में नारा लेखन, काव्य पाठ एवं भाषण प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इन प्रतियोगिताओं में छात्र-छात्राओं ने बढ़-चढ़कर भाग लिया। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि प्राचार्य डॉ केएस अत्री ने विद्या की देवी मां सरस्वती के समक्ष दीप प्रज्वलित करके किया। इस पावन पर्व पर डॉ. केएस अत्री ने कहा कि राष्ट्र भाषा विभिन्न प्रांतों में रहने वाले लोगों को एक राजनीतिक इकाई के रूप में संगठित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती है। यह भौगोलिक तथा राजनीतिक रूप से संगठित प्रदेशों के मध्य भावनात्मक तथा संस्कृति एकता की भावना को विकसित करती है। राष्ट्रभाषा के अभाव में राष्ट्र की कल्पना नहीं की जा सकती। डॉ. अत्री ने कहा कि प्राचीन समय में हमारे देश में राष्ट्रभाषा के रूप में संस्कृत को मान्यता थी। यह भाषा संपूर्ण भारत को एक सूत्र में बांधे हुए थी। 19वीं शताब्दी के प्रारंभ में भारत में ब्रिटिश साम्राज्य की स्थापना हुई तथा अंग्रेजी भाषा में भारत के सभी प्रदेशों को एक सूत्र में बांधा, परंतु यह भाषा भारत की जन भाषा नहीं बन पाई। इसे देश के लगभग 21 परसेंट व्यक्ति ही सीख पाए। जन सामान्य में इस भाषा के प्रति कोई रुचि नहीं थी। डॉ. अत्री ने कहा कि हमारे देश के विद्वान एवं समाज सुधारकों की शुरू से ही यह मान्यता थी कि विदेशी भाषा किसी भी स्थिति में भारतीय जनमानस की अभिव्यक्ति नहीं कर सकती। उन्होंने कहा कि भारत की स्वतंत्रता के बाद 14 सितंबर, 1949 को संविधान सभा ने एकमत से यह निर्णय लिया कि हिंदी की खड़ी बोली ही भारत की राजभाषा होगी। निर्णायक मंडल के सदस्यों के रूप में प्रोफेसर अमरीश घई, प्रोफेसर पवन धीमान, (भाषण) डॉ. भगवान दास, प्रो. विजय कुमार (काव्य पाठ) प्रो. श्रुति शर्मा, डॉ प्रीति वाला व प्रो. लेखराज (नारा लेखन) में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। भाषण प्रतियोगिता में प्रथम स्थान कोमल बीएससी प्रथम वर्ष द्वितीय स्थान नेहा बीए तृतीय वर्ष तृतीय स्थान सिमरन चौधरी बीए प्रथम वर्ष ने प्राप्त किया। काव्य पाठ प्रतियोगिता में प्रथम स्थान श्रेया द्वितीय वर्ष द्वितीय स्थान पायल बेगम बीए प्रथम वर्ष तृतीय स्थान पीयूषा ठाकुर बीए प्रथम वर्ष ने प्राप्त किया। नारा लेखन प्रतियोगिता में प्रथम स्थान साक्षी बीए द्वितीय वर्ष द्वितीय स्थान मन्नू चौधरी बीए प्रथम वर्ष तृतीय स्थान वंशिका बीए तृतीय वर्ष ने प्राप्त किया। इस अवसर पर हिंदी विभाग की ओर से मुख्यातिथि प्राचार्य डॉ. के एस अत्री के द्वारा विजेता प्रतिभागियों, निर्णायक मंडल के सभी सदस्य एवं हिंदी में उत्कृष्ट कार्य करने के लिए श्री जनक राज एवं मनीष को भी स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम के अंत में हिंदी विभाग की ओर से मुख्यातिथि डॉ. केएस अत्री को डॉ, अश्विनी शर्मा द्वारा स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया। धन्यवाद प्रस्ताव बीए द्वितीय वर्ष की छात्रा नम्रता द्वारा प्रस्तुत किया गया। इस अवसर पर प्रो. संजीव पुरी, डॉ. सुनील, प्रो. सतपाल, सविता इत्यादि भी उपस्थित रहे।
मनोज कुमार। कांगड़ा ज्ञान ज्योती शिक्षा महाविद्याालय राजोल में हिन्दी दिवस मनाया गया। हिंदी दिवस की शुरूआत महाविद्याालय की प्राचार्या विजेयता चौधरी ने द्वीप प्रज्वलित करके की। महाविद्याालय मे हिन्दी दिवस पर कविता प्रतियोगिता और भाषण प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इसमें छात्र-छात्राओ ने बढ़-चढ़कर भाग लिया। सभी छात्रों ने हिन्दी के उपर अपने विचार रखे। हिन्दी देश की पहचान है, हिन्दी भारत का गौरव है। हिन्दी दिवस पर महाविद्याालय की प्राचार्या विजेयता चौधरी ने हिन्दी की महता का वर्णन करते हुऐ कहा कि हिन्दी देश की पहचान है। इसके बिना हम अपने राष्टृ की कल्पना भी नहीं कर सकते, 'निज भाषा उन्नति अहेै सब उन्नति को मूल बिन निज भाषा ज्ञान के मिटत न हिय को सूल' बोलकर प्राचार्या ने हिन्दी की महता का वर्णन किया और सभी शिक्षकों छात्र-छात्राओं को हिन्दी दिवस की हीर्दिक शुभकामनाएं दी। इसी के साथ महाविद्यालय में कोरोना वैक्सीन की बूस्टर डोज के कैंप का आयोजन जोनल अस्पताल शाहपूर के द्वारा किया गया। इसमें महाविद्यालय के छात्र-छात्राओं व शिक्षकों ने कोरोना वैक्सीन के वूस्टर डोज को लगाया तथा आस पास की गतिविधियों ने भी इसी कैंप का फायदा उठाया। कॉलेज प्राचार्या विजेयता चौधरी तथा कॉलेज प्रबंधक वीरेंद्र चौधरी ने इस वैक्सीन की वूस्टर डोज के लिए सरकार का धन्यावाद किया।
मनोज कुमार। कांगड़ा रुंझुनुआ फेम मोहित गर्ग का एक और लोकगीत चिट्ठियां रिलीज़ हो गया है, जी हां आपको बता दें की विवाह-शादियों में डीजे पर धमाल की बात करें तो सबसे पहले हिमाचली गानों में रुंझुनुआ की डिमांड आती है जी हां और इसे गाया है कांगड़ी लोकगायक मोहित गर्ग ने जो किसी परिचय के मोहताज नहीं हैं, अगर यूट्यूब की बात करें तो पिछले दो वर्षाें से ये ट्रेंडिंग में चले हुए हैं। आपको बता दें मोहित गर्ग का पहला गाना जनवरी 2019को रिलीज हुआ था और उसके बाद मोहित गर्ग ने रुकने का नाम नहीं लिया और दर्जनों गाने अपने चाहने बालों को दिए और पूरे हिमाचल ही नहीं, बल्कि हिमाचल से बाहर भी अपना नाम बनाया और आज के दौर में शायद ही कोई ऐसी स्टेज होगी, जहां मोहित गर्ग ना दिखे हों, आज के दौर में मोहित गर्ग ने काफी नाम अपनी गायकी से कमाया और लगातार अपने चाहने बालों को नए नए गाने दिए और खास बात ये रही, जो भी गाना इन्होंने गाया, वाे एक से बढ़कर एक है, इसी कड़ी को आगे ले जाते हुए बुधवार को मोहित गर्ग ने एक और लोकगीत अपने चैनल सारंग स्टूडियो प्रोडक्शन पर रिलीज किया, जिसे लोग काफी पसंद कर रहे हैं। गाने को म्यूजिक भैरवी स्टूडियो के म्यूजिक डायरेक्टर परमजीत पम्मी ने व फिल्मांकन अखिल चौधरी ने दिया है। दिनेश स्टूडियो व मनीष चौहान ने डायरेक्शन का कार्य किया ब दिव्या ठाकुर ने इसमें अहम किरदार निभाया है। मोहित ने बताया की ये गाना मेरे और गानों से बिलकुल अलग है। इसमें एक नव विवाहिता जो दूर परदेश में विहाई गई है और अपने बचपन के साथ-साथ अपने मायके को याद कर रही है। अपने बाबुल अपने घरवालों को याद कर रही है, मोहित ने बताया की बो एक लोकगायक हैं और लोक मर्यादाओं के मद्देनजर ही सभी गीतों पर काम करते हैं और इसी के करके उनके चाहने वाले उन्हें हर बार स्पोर्ट भी करते हैं और मुझे उम्मीद है हिमाचल बासी उनके इस प्रोजेक्ट को भी प्यार देंगे और अपना आशीर्वाद देंगे।
मनोज कुमार। कांगड़ा 14 सितंबर को पूरे भारतवर्ष में हिंदी दिवस मनाया जाता है। इसी उपलक्ष्य में ठाकुरद्वारा स्कूल के बच्चों ने हिंदी दिवस बहुत धूमधाम से मनाया। बच्चों ने हिंदी दिवस के अवसर पर विभिन्न तरह की चित्रकारी की, स्लोगन बनाए, कविताएं लिखी, जिसमें श्रुति, शबनम, प्रियांशा, दीक्षा, सेजल, पायल, मुस्कान, मानसी, तन्वी, श्रुति, काजल, रितिका, नमन, अक्षय कुमार, नीरज, अक्षित सागर, अर्पित, सेजल, मुक्ता, स्मृति, अनु, अर्शिता, हर्ष, काव्य व पलक इत्यादि बच्चों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया। 9वीं कक्षा की श्रुति ने अपने भाषण के माध्यम से हिंदी दिवस के महत्व को बताया। खुशी तथा नीरज ने हिंदी दिवस पर कविता गान किया। भाषा अध्यापक राजीव डोगरा ने कहा हिंदी सिर्फ भाषा ही नहीं है, बल्कि शब्दों का सुंदर जाल है, जिसके माध्यम से बच्चे अपनी अभिव्यक्ति करते हैं तथा मेरी हमेशा यही कोशिश रहती है कि बच्चों को हिंदी के बारे में जानकारी दी जाए तथा बच्चों को कविताएं लेख कहानी इत्यादि भी लिखना सिखाया जाए। आज इसी कारण उनके छात्राओं की कविता भारत में ही नहीं अमेरिका जैसे देशों के समाचार पत्रों में भी प्रकाशित होती हैं। संस्कृत अध्यापक अमीचंद ने बच्चों को इस दिन यह शपथ दिलवाई कि वह हिंदी के गौरव को ओर भी बढ़ाएंगे तथा अपने दिनचर्या में अधिक से अधिक हिंदी भाषा का प्रयोग करेंगे। मुख्याध्यापक कमलेश कुमार ने बच्चों को हिंदी दिवस की शुभकामनाएं दी तथा हिंदी का गौरव बढ़ाने के लिए बच्चों को प्रेरित किया।
तीन अक्तूबर से पांच अक्तूबर तक तीन सांस्कृतिक संध्याएं होगी आयोजित नरेंद्र डाेगरा। जयसिंहपुर जयसिंहपुर की अध्यक्ष व एसडीएम जयसिंहपुर अपराजिता चंदेल ने बताया कि दशहरा उत्सव जयसिंहपुर में 3 से 5 अक्तूबर तक तीन सांस्कृतिक संध्याएं आयोजित की जाएंगी। एसडीएम ने बताया कि इन सांस्कृतिक संध्याओं में अपनी प्रस्तुति देने वाले कलाकारों से 24 सितंबर तक लिए जाएंगे आवेदन लिए जाएंगे। उन्होंने कहा कि जो भी कलाकार इन सांस्कृतिक संध्यायों में अपनी प्रस्तुति देने के इच्छुक हैं, वो 24 सितंबर तक अपने आवेदन एसडीएम कार्यालय में जमा करवा सकते हैं। एसडीएम अपराजिता चंदेल ने बताया कि आवेदन करने वाले कलाकारों का ऑडिशन निधारित कमेटी द्वारा 26 सितंबर को एसडीएम कार्यालय सभागार में लिए जाएंगे। एसडीएम अपराजिता चंदेल ने बताया कि 24 सितंबर के बाद किसी भी कलाकार का आवेदन स्वीकार नहीं होगा।
नरेंद्र डाेगरा। जयसिंहपुर मोटिवेशन फिटनेस क्लब लंबागांव द्वारा 400 मीटर और 1600 मीटर की लड़कों और लड़कियों की दौड़ की प्रतियोगिता करवाई गई, जिसमें मुख्यातिथि के रूप में शिरकत हुए राजा ऐश्वर्या सिंह कटोच और लंबागांव के वार्ड सदस्य वीरेंद्र लगवाल। इसमें आस पास के गांवों से आए हुए लड़के और लड़कियों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया, जिसमें 16 सौ मीटर में प्रथम अंकित व दूसरे स्थान में सुरेश और तीसरे स्थान साहिल रहे। वहीं, 400 मीटर में प्रथम स्थान पर अजु, दूसरे पर सुरेश और तीसरे स्थान पर विक्की ने हासिल किया। इसके उपरांत लड़को की 400 सौ मीटर की अंडर-16 दौड़ प्रतियोगिता में प्रथम अक्षित मेहरा दूसरे स्थान पर अमन व तीसरे स्थान में विमल रहे और लड़कियों में सानिया ने प्रथम स्थान हासिल किया। इन सबको मुख्यातिथि ने पुरस्कार देकर सम्मानित किया और उन्होंने क्लब की ऐसे सभी गतिविधियों को करने में प्रोत्साहित किया और उन्हें क्लब के सभी मेंबर्स और प्रधान का धन्यवाद किया। इस दौड़ की सफल बनाने में क्लब के प्रधान विकास राणा, सचिव वैभव सूद और क्लब के मेंबर्स गौरव शर्मा, अंशुल सूद, हर्ष, यश, विशाल व विक्की सभी मौजूद रहे।
गगडूही की 2 वर्षीय बच्ची की सांप के काटने से मौत हो गयी। सिविल अस्पताल ज्वालामुखी से पुलिस को सूचना मिली कि अस्पताल में एक बच्ची की मौत हो गई है। इस सूचना पर स्थानीय पुलिस अस्पताल पहुँची। साथ ही वहां पर परिजनों से पूछताछ में पाया कि आरुही(2) पुत्री अजित कुमार निवासी जोल,डाकघर गगडूही को सांप के काटने के कारण मृत स्थिति में अस्पताल ज्वालामुखी लाया गया था। गवाहों के बयानों अनुसार कुछ भी संदिग्ध नहीं मिला है। पुलिस द्वारा 174 सीआरपीसी की कार्यवाही अमल में लाई जा रही है। सूचना के मुताबिक 2 वर्षीय बच्ची को बिस्तर पर सोते हुए सांप ने काट लिया। बच्ची का पिता अजित कुमार आईआरडीपी परिवार से संबंधित है,अजित की 2 बेटियां थी। मामले की पुष्टि डीएसपी ज्वालामुखी चन्द्र पाल ने की है।
हिमाचल कांग्रेस के कोषाध्यक्ष डॉ राजेश शर्मा ने कहा कि कांग्रेस की सरकार बनते ही देहरा में सेंट्रल यूनिवर्सिटी परिसर का निर्माण होगा। साथ ही युवाओं को रोजगार देना कांग्रेस की प्राथमिकता में शामिल है। उन्होंने कहा कि डेढ़ माह बाद प्रदेश में चुनावी दंगल शुरू होने वाला है। इसके लिए जनता लोगों के लुभावने वादों के झांसे में ना आएं। देहरा विधानसभा क्षेत्र की लखदाता मेला सुनेत में बतौर मुख्यतिथि पहुंचे डॉ राजेश शर्मा ने कहा कि हिमाचल में बीजेपी सरकार को जल्द ही उनकी जनविरोधी नीतियों का खामियाजा भुगतना पड़ेगा। बीजेपी सरकार से परेशान जनता हिमाचल विधानसभा चुनावों में इसे बाहर का रास्ता दिखाएगी। इस दौरान उन्होंने लोगों को आ रही समस्याओं के बारे में भी जानकारी ली। उन्होंने लोगों को आश्वासन दिया कि हिमाचल में कांग्रेस की सरकार बनते ही लोगों की समस्याओं को दूर किया जाएगा।
मुख्यमंत्री ने प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र कंडबाड़ी को सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र में स्तरोन्नत करने और पालमपुर में अतिरिक्त जिला एवं सत्र न्यायधीश की स्थायी बेंच की घोषणा की। मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने कांगड़ा जिला के पालमपुर विधानसभा क्षेत्र के लिए पालमपुर में लगभग 42 करोड़ रुपये लागत की 17 विकासात्मक परियोजनाओं के लोकार्पण और शिलान्यास किये। इस अवसर पर पालमपुर के शहीद कैप्टन विक्रम बतरा ग्राउंड में एक विशाल जनसभा को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि यह वर्ष प्रत्येक भारतीय और विशेष रूप से प्रत्येक हिमाचली के लिए ऐतिहासिक है, क्योंकि जहां राष्ट्र अपनी स्वतंत्रता के 75वें वर्ष में प्रवेश कर रहा है, वहीं हिमाचल प्रदेश अपने अस्तित्व के 75 वर्ष मना रहे हैं। उन्होंने कहा कि हिमाचल प्रदेश को देश का सबसे प्रगतिशील राज्य बनाने में प्रत्येक व्यक्ति ने अपना बहुमूल्य योगदान दिया है। उन्होंने कहा कि हिमकेयर, मुख्यमंत्री सहारा योजना, मुख्यमंत्री गृहिणी सुविधा योजना, मुख्यमंत्री स्वाबलंबन योजना, मुख्यमंत्री शगुन योजना इत्यादि अनेक योजनाओं से जरूरतमंद परिवार लाभान्वित हुए हैं। उन्होंने कहा कि सामाजिक सुरक्षा पेंशन में काफी वृद्धि की गई है और बिना आय सीमा के वृद्धावस्था पेंशन प्राप्त करने के लिए आयु सीमा को पहले 80 वर्ष से घटाकर 70 वर्ष किया गया और अब इसे घटाकर 60 वर्ष कर दिया गया है। उन्होंने कहा कि जरूरतमंदों को सामाजिक सुरक्षा पेंशन प्रदान करने पर वर्तमान राज्य सरकार द्वारा 1300 करोड़ रुपये की राशि व्यय की गई है, जबकि पिछली सरकार ने मात्र 400 करोड़ रुपये की राशि व्यय की थी। मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार ने महिलाओं को न केवल हिमाचल पथ परिवहन निगम की बसों में किराए में 50 प्रतिशत की छूट प्रदान की, बल्कि घरेलू उपभोक्ताओं को 125 यूनिट मुफ्त बिजली देने का भी निर्णय लिया है। उन्होंने कहा कि ग्रामीण जल उपभोक्ताओं को निःशुल्क पेयजल उपलब्ध करवाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि यह आश्चर्यजनक है कि कांग्रेस पार्टी के नेता सत्ता में आने पर अब मुफ्त बिजली प्रदान करने की गारंटी दे रहे हैं। उन्होंने कहा कि एक राजनीतिक दल जिसकी अपनी गारंटी नहीं है, वह किस आधार से दस गारंटी का वायदा कर रहा है। जय राम ठाकुर ने कहा कि राज्य सरकार के आग्रह पर अब केंद्र सरकार द्वारा नाबार्ड सड़कों और पुलों के अतिरिक्त रोप-वे के लिए भी फंड प्रदान किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि हाल ही में प्रदेश के लिए पर्वतमाला योजना के अन्तर्गत 1200 करोड़ रुपये की रोप-वे परियोजनाओं को केंद्र सरकार द्वारा मंजूरी प्रदान की गई है। इसमें पालमपुर से धौलाधार के चुन्जा ग्लेशियर का लगभग 600 करोड़ रुपये का 13.5 किलोमीटर लंबा रोप-वे शामिल है। उन्होंने कहा कि इससे राज्य में पर्यटन विकास को काफी बढ़ावा मिलेगा। पालमपुर में हुए विकास का उल्लेख करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि वर्तमान राज्य सरकार ने इस विधानसभा क्षेत्र के लिए लोक निर्माण विभाग के माध्यम से अब तक 160 करोड़ रुपये व्यय किए हैं, जबकि पिछली सरकार ने अपने कार्यकाल के दौरान 85 करोड़ रुपये व्यय किए थे। उन्होंने कहा कि इस दौरान विधानसभा क्षेत्र में विभिन्न जलापूर्ति परियोजनाओं पर 100 करोड़ रुपये व्यय किए गए हैं। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार द्वारा प्रदेश के सभी क्षेत्रों का समग्र विकास सुनिश्चित किया जा रहा है चाहे इसका प्रतिनिधित्व एक विपक्षी विधायक द्वारा किया जा रहा हो। मुख्यमंत्री ने शहीद कैप्टन विक्रम बतरा राजकीय महाविद्यालय पालमपुर में कम्प्यूटर एप्लीकेशन में स्नातकोत्तर डिप्लोमा, एमएससी जूलॉजी, एमए अंग्रेजी और हिन्दी की कक्षाएं शुरू करने की घोषणा की। उन्होंने राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान पालमपुर में प्लम्बर, पम्प ऑपरेटर, हिन्दी और अंग्रेजी स्टेनोग्राफी के ट्रेड शुरू करने और प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र कंडबाड़ी को सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र में स्तरोन्नत करने की घोषणा की। जयराम ठाकुर ने पालमपुर में अतिरिक्त जिला एवं सत्र न्यायधीश की स्थाई बेंच की घोषणा भी की। उन्होंने कहा कि राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला घाड़ के भवन और राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला कंडवाड़ी के विज्ञान खण्ड का शेष कार्य शीघ्र ही पूर्ण कर लिया जाएगा। मुख्यमंत्री ने 4.30 करोड़ रुपये की लागत से निर्मित लाहला-हंगलो-चचियां सड़क, 1.12 करोड़ रुपये से बगोड़ा-भगोटला सड़क के उन्नयन, 61 लाख रुपये लागत की कलूंद-भलेहड़ सड़क, 81 लाख रुपये लागत की डाढ़ उपरिया-डाढ़ झिकली सड़क, 3.91 करोड़ रुपये की न्यूगल पुल-लटवाला सड़क, 1.51 करोड़ रुपये की घार-दत्तल सड़क, 1.68 करोड़ रुपये लागत की घुग्गर-नछीर सड़क, 1.15 करोड़ रुपये की खिलड़ू-भड़ूंन सड़क, 1.64 करोड़ रुपये की पट्टी-रठान सड़क, 4.22 करोड़ रुपये लागत की पालमपुर-लोहना लंघा सड़क, 1.94 करोड़ रुपये की बंदला-सुरडी सड़क, 2.94 करोड़ रुपये की लागत से निर्मित चांदपुर-स्पेड़ू-कंडबाड़ी सड़क और पालमपुर में लगभग 7.79 करोड़ रुपये की लागत से निर्मित सोमकुंज सर्किट हाउस का उदघाटन किया। उन्होंने पालमपुर में नए खंड विकास अधिकारी कार्यालय तथा मतेहड़ (बनूरी) में आयुर्वेदिक स्वास्थ्य केंद्र का शुभारंभ भी किया। मुख्यमंत्री ने पीएमजीएसवाई के तहत 3.46 करोड़ रुपये की लागत से होल्टा-टांडा होल्टा सड़क के उन्नयन कार्य और बिंद्रावन में 4.11 करोड़ रुपये से बनने वाले शहीद कैप्टन विक्रम बतरा नगर प्रकृति उद्यान की आधारशिला भी रखी।
विधानसभा क्षेत्र ज्वाली की ग्राम पंचायत भलाड के अंतर्ग्रत पड़ते राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला भलाड स्कूल में अध्यापक ने होने की वजह से बच्चों के अभिभावक व स्कूल प्रबंधन समिति में खासा रोष हैं। स्थानीय लोगों का कहना है कि एक ओर केन्द्र और प्रदेश सरकार स्कूलों में बेहतर शिक्षा प्रदान करने के दावे करती है, लेकिन वहीं हकीकत कुछ और ही बयां करती है। यही कारण है कि सरकारी स्कूलों के बच्चे प्राइवेट स्कूलों का रूख करने लग गए हैं। इस संबंध में जब स्कूल के प्रधानाचार्य सुरेन्द्र कुमार से बात की गई तो उन्होंने कहा कि स्कूल में कई साल से शिक्षकों की कमी चल रही है। यहां पर शास्त्री अध्यापक, शारीरिक शिक्षक व हिंदी लैक्चरार के पद रिक्त चल रहे हैं। समय-समय पर इसकी जानकारी प्रारंभिक शिक्षा उपनिदेशक तथा उच्च शिक्षा उपनिदेशक को देते रहें है। लेकिन आज तक इस मसले को लेकर कोई उचित कदम नहीं उठाया गया है। बच्चों के अभिभावकों का कहना है कि अगर सरकार ने जल्द से जल्द इन पदों को नहीं भरा तो बच्चों की शिक्षा के साथ खिलवाड़ बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। इस बारे में जब प्रारंभिक उपनिदेशक महिन्द्र धीमान और उच्च उपनिदेशक रेखा कपूर से बात हुई तो उन्होंने कहा कि जल्द ही रिक्त पद भर दिए जाएंगे।
देहरा भाजपा नेता डॉ सुकृत सागर ने मयोल पंचायत में महिला कार्यकर्ताओं के साथ आयोजित बैठक में शामिल हुए। इस दौरान उन्होंने कहा कि दुनिया में ऐसा कोई विषय नहीं, जो महिलाओं की उपस्थिति से वंचित हो। आज घर से लेकर व्यवसाय और शिक्षा से लेकर राजनीति तक महिलाओं की दमदार उपस्थिति है। डॉ सुकृत ने कहा कि देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की नीतियों व योजनाओं से ग्रामीण स्तर पर महिलाओं का सशक्तिकरण हो रहा है। जिससे समाज का विकास हो रहा है और ग्रामीण क्षेत्र में परिवार आर्थिक तौर पर मजबूत हो रहे है। उन्होंने कहा कि हिमाचल की भाजपा सरकार निरंतर महिलाओं की समाज में भागीदारी और उनको आर्थिक तौर पर मजबूत करने में लगी हुई है। इसका एक उदाहरण मुख्यमंत्री संभावलंबन योजना है, जिसमें व्यवसाय के लिए महिलाओं को अधिक सबसीडी दी जा रही है।
विकासखंड पंचरुखी की ग्राम पंचायत वण्डू की प्रधान लता कुमारी व उपप्रधान ध्रुव राणा की उपस्थिति में स्थानीय लोगों ने बैजनाथ से बयां पढियारखड-पंचरुखी-आशापुरी को जाने वाली बस का स्थान बदलने को लेकर रोष प्रकट किया है। उन्होंने परिवहन मंत्री विक्रम ठाकुर एवं हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर से आग्रह किया है कि हिमाचल पथ परिवहन निगम के जिस भी अधिकारी ने इस बस का रूट स्थानांतरित किया है उस अधिकारी को तत्काल प्रभाव से बर्खास्त किया जाए। पंचायत प्रतिनिधियों ने कहा कि विभाग से हम पिछले दो वर्षो से इस रुट पर बस चलाने की मांग कर रहे है। वह मांग तो पूरी तो नहीं हुई पर जो बस पिछले बीस वर्षों से स्थानीय लोगों को सुविधा दे रही है, उसे भी विभाग ने बंद करके लोगों की परेशानी और ज़्यादा बढ़ा दी है। उन्होंने प्रशासन को चेतावनी देते हुए कहा कि यदि दो दिन के भीतर फिर से इस रुट पर बस को चालू नहीं किया गया तो समस्त पंचायतवासी आरएम बैजनाथ का घेराव करेगें।
पंचरुखी जयसिंहपुर -तिनबड़-पंचरुखी सड़क मार्ग पर गांव मकरोटी के पास एक कार दुर्घटनाग्रस्त हो गई। कार तिनबड़ से पंचरुखी की तरफ जा रही थी। कार में सवार पति-पत्नी बिल्कुल सुरक्षित हैं। कार चालक ने बताया कि अचानक ब्रेक फेल होने से यह एक्सीडेंट हुआ है। गनीमत यह रही कि जब यह हादसा हुआ तब सड़क पर न तो कोई गाड़ी थी और न ही सड़क पर लोग मौजूद थे। अन्यथा कोई बड़ा हादसा पेश आ सकता था।
जयसिंहपुर एसडीयम अपराजिता चंदेल ने यातायात के नियमों का उलंघन करने वाले वाहन चालकों व अवैध खनन करने वालों पर नकेल कसनी शुरू कर दी है। इसी कड़ी में सोमवार को एसडीएम व लंबागांव पुलिस की टीम ने कूटाहन के पास वाहनों की औचक जांच की। इस दौरान एसएचओ जगदीश चंद भी मौके पर मौजूद रहे। इस अवसर पर यातयात के नियमों का उलंघन करने वाले 9 वाहन चालकों के चालान काटे गए। जबकि अवैध खनन में लिप्त एक ट्रैक्टर ट्राली का भी चालान किया गया। इन सभी से जुर्माने के रूप में सात हजार रुपए वसूले गए। इस के उपरांत एसडीएम अपराजिता चंदेल व एसएचओ जगदीश ने सभी स्टोन क्रशरों का भी निरीक्षण कर उन्हें नियमों के तहत खनन करने के निर्देश दिए। एसडीएम अपराजिता चन्देल ने बताया कि क्षेत्र में अवैध खनन व रात को मशीनों की सहायता से खनन करने वालों से सख्ती से निपटा जाएगा।
जिला में 1824 टीमों का गठन किया है जो 16 लाख आबादी को कबर करेगी पंकज सिंगटा। धर्मशाला मुख्य चिकित्सा अधिकारी जिला कांगड़ा डॉ. गुरुदर्शन गुप्ता ने आज जारी बयान में बताया कि राष्ट्रीय टीबी उन्मूलन कार्यक्रम का लक्ष्य टीबी के कारण होने वाली मृत्यु दर और बीमारी को कम करना और टीबी के संक्रमण के फैलने से रोकना है। मुख्य चिकित्सा अधिकारी ने बताया कि एक्टिव केस फाइंडिंग टीवी के उन्मूलन के लिए महत्वपूर्ण अभियान है, जिसका उद्देश्य टीवी के मरीज को अति शीघ्र ढूंढना और उसका इलाज करना है, जिला कांगड़ा मे एक्टिव केस फाइंडिंग अभियान 12 सितंबर से आरंभ होगा और जिस का समापन 2 अक्तूबर को होगा। यह अभियान जिला कांगड़ा के 13 स्वास्थ्य खंडों में चलेगा जिसके लिए स्वास्थ्य विभाग ने सारी तैयारियां कर ली हैं।इस अभियान के लिए स्वास्थ्य विभाग ने माइक्रो प्लान तैयार कर लिया है। उन्होंने कहा कि इस अभियान मे स्वास्थ्य विभाग की टीम द्वारा अपने क्षेत्र में घर-घर जाकर संभावित टीबी के लक्षणों वाले व्यक्तियों की पहचान की जाएगी तथा उनका बलगम जांच के लिए लैब में भेजेगी। इस अभियान में जिला कांगड़ा के अंदर 1824 टीमों का गठन किया है, जो कि जिला कांगड़ा में 16 लाख आबादी को कबर करेगी। इस अभियान में स्वास्थ्य कार्यकर्ताओं की टीम हर एक घर का दौरा करेंगी और स्क्रीनिंग कर संभावित टीवी के रोगी की बलगम जांच सुनिश्चित करेगी। इसके साथ जिला कांगड़ा के हर क्षेत्र में स्वास्थ्य कर्मचारियों द्वारा टीवी रोग के लिए जन जागरण जागरूकता अभियान भी चलाया जाएगा। इस अभियान में हाई रिस्क पापुलेशन की प्राथमिकता के आधार पर टीवी के लिए स्क्रीनिंग की जाएगी। मुख्य चिकित्सा अधिकारी ने जिला कांगड़ा की जनता से यह अपील की, वह इस अभियान मैं अपना योगदान देकर को सफल बनाएं, ताकि जिला कांगड़ा को टीवी रोग मुक्त किया जा सके। उन्होंने कहा कि जिला कांगड़ा में 43 स्वास्थ्य केंद्रों पर बलगम की जांच मुफ्त में की जाती है, वह जिला कांगड़ा के अंदर बिगड़ी हुई टीबी की जांच के लिए 16 अत्याधुनिक मशीनें जिला में अलग-अलग जगहों पर उपलब्ध है।
पंकज सिंगटा। धर्मशाला राजकीय महाविद्यालय पालमपुर में कैप्टन विक्रम बत्रा के जन्म दिवस के उपलक्ष्य में 9 सितंबर 2022 को विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया, जिसमें राजकीय महाविद्यालय धर्मशाला की छात्राओं एवं छात्रों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन कर कैप्टन विक्रम बत्रा को अपनी श्रद्धांजलि अर्पित की। सांस्कृतिक प्रतियोगिताओं में कविता पाठ में राजकीय महाविद्यालय धर्मशाला का प्रथम स्थान और ओवरऑल ट्रॉफी, ऑन दी स्पॉट पेंटिंग में प्रथम एवं तीसरा स्थान और इसके साथ ही ओवरऑल ट्रॉफी, रंगोली में तीसरा स्थान एवं ओवरऑल ट्रॉफी भी राजकीय महाविद्यालय धर्मशाला के नाम रही। महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. राजेश शर्मा ने विजेताओं को बधाई देते हुए भविष्य में भी अच्छा प्रदर्शन करने की प्रेरणा दी।
किसान कमलचंद की सोच, कृषि को पेशे के रूप में अपनाए युवा नरेंद्र डाेगरा। पंचरुखी आज जहां लाखों नोजवान सरकारी नौकरी पाने के लिए भरसक प्रयास कर रहे हैं, कहीं कुछ लोग ऐसे भी हैं, जिन्होंने खेतीबाड़ी को ही अपनी कमाई का जरिया बनाया। इससे वह न केवल खुद अच्छी कमाई कर रहे हैं। वहीं, दूसरे लोगों को भी कृषि-बागवानी के लिए प्रेरित कर रहे हैं। प्रदेश ने भी ऐसे लोगों की आर्थिकी बढ़ाने के लिए कई योजनाएं चलाई हैं। जिला कांगड़ा विकास खंड पंचरुखी में तैनात निष्यवाद विशेषज्ञ डॉ. विजय अवस्थी का कहना है कि किसान गोभी, टमाटर, बैंगन, भिंडी, लहसुन व प्याज आदि सब्जियों के उत्पादन से बेहतर कमाई कर सकते हैं। क्षेत्र के ही एक किसान कमल चंद करोच निवासी केलासपुर का उदाहरण देते हुए उन्होंने कहा कि आसपास के गांवों के कुछ युवा उनसे प्रेरणा लेकर कृषि को से व्यावसाय के रूप में देख रहे हैं। कमल चंद क्षेत्र के उन्नत किसानों में से एक हैं। उनके पास 35 कमाल के लगभग जमीन है, जिसमें 22 करनाल कृषि योग्य जमीन है। पहले कमल चंद धान, मक्की व गेहूं की बिजाई करते थे व सालाना आय ज्यादा न थी। इसी बीच कमल चंद ने कृषि अधिकारियों से संपर्क किया, तो इनकी जिंदगी को नई दिशा मिल गई। उन्होंने विभागीय मार्गदर्शन से सब्जियों के अंतर्गत उत्पादन हो गया तथा नमसा परियोजना के अंतर्गत कनाल में फलदार पौधे भी लगाये। वर्मी कम्पोस्ट किट का निर्माण करवाया तथा 5 करनाल में लहसून की खेती कर वर्ष में लगभग एक लाख का लहसून बेच देते हैं। इसके अलावा कमल चंद्र कटोच ने कृषि विभाग द्वारा चलाई योजनाओं के अधीन एक पॉवर टिलर व सिंचाई के लिए टैंक व पालीहाऊस स्कीम का भी फायदा लिया तथा 2 जर्सी गायों के माध्यम से अपनी आग को बेहतर ढंग से दुगना करने में सफलता पाई।
मनोज कुमार। कांगड़ा हिम जागृति मंच द्वारा ढलियारा में करवाए गए हिमाचल हंट के फाइनल में कांगड़ा की शिवानी कौशल ने दो पुरस्कार झटके। हिम जागृति मंच की संयोजिका मंजु जस्वाल ने बताया कि इस कार्यक्रम में 200 से ऊपर प्रतिभागियों ने भाग लिया, जिसमें गाना डांस मॉडलिंग और हास्य प्रतियोगिता के प्रतिभावान बच्चों ने भाग लिया। फाइनल में हिमाचल सुंदरी की प्रतियोगता में कांगड़ा की शिवानी कौशल ने प्रथम तथा डांस की सीनियर केटागिरी में भी शिवानी कौशल ने प्रथम स्थान प्राप्त किया।
विनायक ठाकुर। देहरा देहरा में विशाल वर्मा ने बतौर डीएसपी अपना कार्यभार संभाल लिया है। डीएसपी विशाल वर्मा ने कहा कि देहरा में नशा माफिया के खिलाफ पुलिस मिशन मोड पर कार्य करेगी। उन्होंने कहा कि अवैध गतिविधियों में संलिप्त लोगों की पहचान कर उन पर कारवाई की जाएगी। विशाल वर्मा ने कहा कि देहरा पुलिस द्वारा जो अभियान चलाए गए हैं, उन्हें वैसे ही चलाया जाएगा। उन्होंने कहा कि देहरा में इससे पहले अंकित शर्मा बतौर डीएसपी तैनात थे और उन्हीं के नियमों का पालन करते हुए कार्य किए जाएंगे। उन्होंने कहा कि उनका प्रयास रहेगा कि लोगों को समय पर न्याय मिले और उन्हें सुरक्षा मिले। इसके अतिरिक्त पुलिस और जनता में तालमेल बनाने का भी प्रयास किया जाएगा, जिससे आम जनता के मन मे पुलिस के प्रति कोई झिझक न रहे। उन्होंने कहा कि देहरा में होने वाले अवैध खनन पर भी उनकी नजर रहेगी। साथ ही ट्रैफिक नियमों को भी सख्ती से लागू किया जाएगा।
विनायक ठाकुर । देहरा आंगनबाड़ी, आशा वर्कर सहित सभी विभागों में कार्य कर रहे पैरा वर्कर के मानदेय में प्रदेश भाजपा सरकार ने 900 रुपए से लेकर 4500 रुपए तक की बढ़ोतरी की है, ताकि वे आर्थिक रूप से सशक्त हो सकें। जसवां परागपुर विधानसभा क्षेत्र की ग्राम पंचायत गंगोट में आंगनवाड़ी व बालवाड़ी कार्यकर्ताओं के सम्मान में आयोजित कार्यक्रम में उद्योग मंत्री बिक्रम ठाकुर ने यह शब्द कहे। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार ने आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं के मासिक मानदेय को 9000 रुपए, मिनी आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को 6100, आंगनबाड़ी सहायिका को 4700 रुपए, आशा वर्कर्स को 4700 रुपए, सिलाई अध्यापिकाओं को 7950 रुपए, मिड डे मील वर्कर्स को 3500 रुपए तथा वाटर कैरियर शिक्षा विभाग 3900 रुपए प्रतिमाह किया है। बिक्रम ठाकुर ने कहा कि महिला एवं बाल विकास विभाग के अंतर्गत बाल विकास परियोजना परागपुर में वर्तमान सरकार के कार्यकाल में प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना के तहत 1,48,00,000 रुपए, बेटी है अनमोल योजना के तहत 2734 बेटियों को 50,77,612 रुए 18 साल के लिए एफडी के रूप में, मदर टेरेसा असहाय मातृ सम्बल योजना में 1104 महिलाओं को 69,37,015 रुपए, मुख्यमंत्री कन्यादान योजना में 105 गरीब कन्याओं की शादी के लिए 48,39,000 रुपए, मुख्यमंत्री शगुन योजना में 119 गरीब एवं बेसहारा कन्याओं की शादी के लिए 49,49,000 रुपए, विधवा पुनर्विवाह योजना के अंतर्गत 23 विधवा महिला को पुनः शादी करने पर 11,50,000 रुपएके वित्तीय लाभ प्रदान किये गए। उद्योग मंत्री ने कोरोना काल में आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं एवं आशा कार्यकर्ताओं द्वारा किए गए सेवा कार्यों के लिए उन्हें सम्मानित भी किया। अपने सम्बोधन में बिक्रम ठाकुर ने कहा कि प्रदेश में महिलाओं के सशक्तिकरण और उनके कल्याणार्थ अनेक कारगर कदम उठाए गए हैं। उन्होंने कहा कि प्रदेश में पहली बार हर महिला को 60 वर्ष की आयु से बिना किसी आय सीमा के सामाजिक सुरक्षा पेंशन दी जा रही है। प्रदेश में महिलाओं को हिमाचल पथ परिवहन निगम की बसों में किराए में 50 फीसदी की छूट दी जा रही है। उन्होंने कहा कि प्रदेश में परिवहन निगम की बसों में प्रतिदिन यात्रा करने वाली लगभग एक लाख 25 हजार महिलाओं को इस योजना से लाभ मिल रहा है। उन्होंने कहा कि इस योजना पर प्रदेश सरकार लगभग 60 करोड़ रुपये प्रतिवर्ष व्यय करेगी। कार्यक्रम पश्चात उद्योग मंत्री ने जनसमस्याओं को सुनते हुए उनका भी निवारण किया। इस अवसर पर ज़िला परिषद उपाध्यक्षा सनेह परमार, ज़िलाध्यक्ष संजीव शर्मा, सीडीपीओ परागपुर अनिल कुमार सहित बड़ी संख्या में आंगनवाड़ी कार्यकर्ता एवं सहायिका उपस्थित रहीं।
विनायक ठाकुर । देहरा आम आदमी के प्रदेश प्रवक्ता रिटायर्ड कर्नल मनीष ने आज, देहरा में पत्रकार वार्ता के दौरान हिमाचल प्रदेश के लोगों को आम आदमी पार्टी द्वारा दी गई दस गारंटियों बारे जानकारी देते हुए बताया कि केजरीवाल की ओर से हिमाचल की जनता को दस गारंटियाँ दी है जिनमें केजरीवाल की हिमाचल के लाखों बेरोज़गारों को दी गई रोजगार गारंटी के बारे बताते हुए कहा कि हिमाचल के हर युवा को रोजगार दिया जाएगा। जब तक रोजगार नहीं मिलता, तब तक 3000 रुपए बेरोजगारी भत्ता दिया जाएगा। आम आदमी पार्टी की सरकार बनने पर 6 लाख युवाओं को सरकारी नौकरी दी जाएगी। सरकारी नौकरी में भ्रष्टाचार पूरी तरह खत्म किया जाएगा। सरकारी क्षेत्र की नौकरी में सिफारिश और भ्रष्टाचार को पूरी तरह समाप्त कर पारदर्शिता लाई जाएगी, और आम जनता को नौकरी के अवसर दिए जाएंगे। व्यापारियों और पर्यटन उद्योग के लिए बनाया जाएगा सलाहकार बोर्ड, इंस्पेक्टरी राज और राजनैतिक भ्रष्टाचार से मिलेगी मुक्ति देते हुए दिल्ली की तरह हिमाचल को भी किया जाएगा पूरी तरह भ्रष्टाचार मुक्त प्रदेश के व्यापारियों और पर्यटन उद्योग के लोगों को भी गारंटी देते हुए कर्नल मनीष ने कहा कि व्यापारियों में भय का वातावरण खत्म किया जाएगा और हर व्यापारी को मान सम्मान दिया जाएगा। व्यापारियों को रैड राज और भ्रष्टाचार से मुक्ति प्रदान की जाएगी। वेट एमनेस्टी स्कीम लाई जाएगी और 6 महीने में वैट रिफंड किया जाएगा। व्यापरियों के लिए सलाहकार बोर्ड बनाया जाएगा और पर्यटन उद्योग की स्वीकृति के लिए सिंगल विंडों सिस्टम लागू किया जाएगा। भ्रष्टाचार मुक्त हिमाचल की गारंटी केजरीवाल की ओर से हिमाचल को भ्रष्टाचार मुक्त करने की गारंटी दी गई है। दिल्ली की तरह हिमाचल में भी सरकार तंत्र में भ्रष्टाचार खत्म किया जाएगा। दिल्ली की तर्ज पर एक फ़ोन नंबर जारी किया जाएगा। आम जनता फोन करके काम बताएगी और सरकारी कर्मचारी के लोगों के घर आकर काम करेंगे । जिससे सरकारी दफ्तरों के चक्कर काटने से निजात मिलेगी किसी भी आदमी को अब सरकारी काम कराने के लिए रिश्वत का सहारा नहीं लेना पड़ेगा दिल्ली की तर्ज पर वाहन पंजीकरण , आयु, जाति, आय आदि प्रमाण पत्र घर में आकर बनाए जाएंगे। गुणात्मक शिक्षा की गारंटी आम आदमी पार्टी द्वारा हिमाचल की जनता को दी गयी शिक्षा की गारंटी के बारे में बताते हुए कर्नल मनीष धीमान ने कहा कि हिमाचल में हर बच्चे को अच्छी और फ़्री शिक्षा देते हुए दिल्ली की तरह सभी सरकारी स्कूलों को शानदार बनाया जाएगा तथा दिल्ली की तरह हिमाचल प्रदेश में भी प्राइवेट स्कूलों को नाजायज़ फ़ीस नहीं बढ़ाने देंगे। इसके साथ सभी अस्थाई शिक्षकों को स्थाई तौर पर नियमित किया जाएगा एवं शिक्षकों के सभी ख़ाली पद भरे जाएँगे और शिक्षकों को शिक्षण के अलावा और कोई भी अन्य कार्य नहीं दिया जाएगा। पंचायत के विकास की गारंटी के बारे जानकारी देते हुए आप प्रवक्ता ने बताया कि हर पंचायत को 10 लाख रुपए की राशि विकास के कार्यों हेतु प्रदान की जाएगी और पंचायत के प्रधान को 10 हजार रुपए हर महीने वेतन दिया जाएगा जिससे उनका मनोबल ऊँचा होगा, प्रदेश के बुजुर्गों के लिए तीर्थ यात्रा की गारंटी बारे बताते हुए आजटा ने कहा कि प्रदेश के हर बुजुर्ग को उनके पसंदीदा तीर्थस्थल की यात्रा सरकारी खर्चे पर कराई जाएगी। इसके साथ ही किसानों बागवानों को दी गई गारंटी की जानकारी देते हुए कर्नल मनीष ने बताया कि किसानों बागवानों की फसलों का उचित न्यूनतम समर्थन मूल्य तय किया जाएगा। खाद, बीज और कीटनाशक में सब्सिडी प्रदान की जाएगी। उत्पाद के भंडारण, प्रोसेसिंग और बिक्री के लिए मंडी, कोल्ड स्टोरेज यूनिट का निर्माण किया जाएगा। इसके साथ ही सेब की पैकिंग के लिए पैकेजिंग मटेरियल पेटी और ट्रे स्थानीय स्तर पर तैयार कर सस्ते दामों में उपलब्ध कराई जाएगी। सैनिक एवं महिला सम्मान की गारंटी आम आदमी पार्टी प्रदेश के सैनिकों एवं महिलाओं के सम्मान में दी गई गारंटी बारे विस्तार से बताते हुए, कर्नल मनीष ने कहा कि भारतीय सेना और हिमाचल पुलिस के जवान अगर सेवा के दौरान शहीद होते हैं तो उनके परिवार को 1 करोड़ रुपए की सम्मान राशि दी जाएगी इसके अलावा प्रदेश की महिलाओं का सम्मान करते हुए 18 वर्ष से अधिक आयु की सभी महिलाओं को हर महीने 1000 रुपए स्त्री सम्मान राशि दी जाएगी।
भट्टू में पीएचसी खोलने, सनहूं तथा ननाओं के पशु औषधालयों को पशु अस्पताल के रूप में स्तरोन्नत करने की घोषणा फर्स्ट वर्डिक्ट। पालमपुर मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर ने कहा कि कोरोना महामारी के बावजूद हिमाचल प्रदेश ने सभी क्षेत्रों में अभूतपूर्व विकास कर समाज के हर वर्ग का कल्याण सुनिश्चित किया है। आज कांगड़ा जिला के सुलह विधानसभा क्षेत्र के दैहण मैदान में आयोजित ‘लाभार्थी संवाद’ कार्यक्रम के दौरान विशाल जनसभा को सम्बोधित करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि पांच वर्षों के दौरान रिकॉर्ड विकास कार्यों तथा जनकल्याणकारी योजनाओं के आधार पर प्रदेश सरकार दोबारा सत्ता में आएगी। जयराम ठाकुर ने ऊना जिला के लिए 1200 करोड़ के बल्क ड्रग फार्मा पार्क को सैद्धांतिक मंजूरी प्रदान करने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि इससे प्रदेश के युवाओं के लिए बड़े पैमाने पर रोजगार के अवसर उपलब्ध होंगे और प्रदेश की आर्थिकी भी सुदृढ़ होगी। उन्होंने कहा कि ग्लोबल इन्वेस्टर मीट के रूप में प्रदेश सरकार ने एक ऐतिहासिक पहल की थी। इससे हिमाचल प्रदेश निवेशकों के हब के रूप में विकसित हुआ है। यह ग्लोबल इन्वेस्टर मीट राज्य में अभी तक लगभग 96,721 करोड़ का निवेश आकर्षित करने में सफल रही है। पहली ग्राउंड ब्रेकिंग सेरेमनी में 13,488 करोड़ रुपए और दूसरी दूसरी ग्राउंड ब्रेकिंग सेरेमनी में 28,197 करोड़ के निवेश पर हस्ताक्षर हुए हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के गतिशील नेतृत्व और केंद्र सरकार की उदार सहायता के कारण हिमाचल प्रदेश तेजी से प्रगति और समृद्धि के पथ पर अग्रसर हो रहा है। नालागढ़ में 349 करोड़ से अधिक के निवेश से मेडिकल डिवाइस पार्क स्थापित किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि इस पार्क से 10 हजार से अधिक लोगों के लिए रोजगार के अवसर सृजित होंगे। हिमाचल प्रदेश के 75 वर्ष के सफर की चर्चा करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि वर्ष 1948 में गठन के समय राज्य में केवल चार जिले थे जबकि आज जिलों की संख्या 12 है। उन्होंने कहा कि वर्ष 1948 में राज्य में प्रति व्यक्ति आय मात्र 240 रुपए थी, जो अब बढ़कर 2,01,873 रुपए हो गई है। वर्तमान में राज्य की साक्षरता दर 83 प्रतिशत हो गई है, जो वर्ष 1948 में केवल 4.8 प्रतिशत थी। उन्होंने कहा कि वर्ष 1948 में राज्य में केवल 228 किलोमीटर सड़कें थीं, जबकि आज लगभग 40,000 किलोमीटर सड़क नेटवर्क दूरदराज के क्षेत्रों को जोड़ रहा है। जयराम ठाकुर ने कहा कि प्रदेश सरकार की मुख्यमंत्री हिमकेयर योजना, मुख्यमंत्री सहारा योजना, मुख्यमंत्री गृहिणी सुविधा योजना और मुख्यमंत्री शगुन योजना जैसी कल्याणकारी योजनाओं ने जरूरतमंदों और गरीबों को हरसंभव राहत प्रदान की है। उन्होंने कहा कि हिमाचल पथ परिवहन निगम की बसों में महिला यात्रियों को किराये में 50 प्रतिशत की रियायत दी गई है और घरेलू उपभोक्ताओं को 125 यूनिट तक मुफ्त बिजली भी उपलब्ध करवाई जा रही है। उन्होंने कहा कि सरकार के इस निर्णय से 14 लाख से अधिक ऐसे उपभोक्ताओं को घरेलू बिजली की खपत पर शून्य बिल आए हैं। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार ने ग्रामीण क्षेत्रों में पानी के बिल भी माफ किए हैं। उन्होंने कहा कि सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजना के तहत राज्य सरकार ने पेंशन के 3 लाख से अधिक नए मामलों को मंजूरी प्रदान की है। राज्य सरकार द्वारा 3052 करोड़ रुपए व्यय कर 7,20,514 लाभार्थियों को पेंशन का लाभ प्रदान किया जा रहा है। मुख्यमंत्री ने भट्टू में प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र खोलने, पशु औषधालय सनहूं और ननाओं को पशु अस्पताल में स्तरोन्नत करने, राजकीय उच्च पाठशाला बैरघट्टा को राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला के रूप में स्तरोन्नत करने और राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला पुढ़वा में वाणिज्य की कक्षाएं आरम्भ करने की घोषणा की। लोगों की विद्युत बोर्ड का वृत कार्यालय और सब जज कोर्ट खोलने की मांग पर मुख्यमंत्री ने कहा कि इसके लिए औपचारिकताओं को पूरा कर व्यवहार्यता रिपोर्ट तैयार की जाएगी और यदि संभव हुआ तो विद्युत बोर्ड का वृत कार्यालय और न्यायालय खोलने पर विचार किया जाएगा। इससे पहले, मुख्यमंत्री ने 37.55 करोड़ लागत की उठाऊ पेयजल आपूर्ति योजना कंगेहड़ से थंबू, 1.52 करोड़ लागत से ग्राम पंचायत रौड़ा के लिए पेयजल आपूर्ति योजना, ग्राम पंचायत भौरा व थंडोल के लिए 4.66 करोड़ की लागत से निर्मित उठाऊ जलापूर्ति योजना, 2.87 करोड़ की लागत से गांव बुहला मैंझा, गडरेड घडेला कलां और फलवार के लिए निर्मित जलापूर्ति योजना, 96 लाख की लागत से निर्मित पटबाग लिझान जलापूर्ति योजना और भवारना में जल शक्ति विभाग के वृत कार्यालय का लोकार्पण किया। मुख्यमंत्री ने सुलह विधानसभा क्षेत्र के लिए 101.12 करोड़ की लागत की पांच विकासात्मक परियोजनाओं के शिलान्यास भी किए। इन परियोजनाओं में बैरघट्टा-डुहक सड़क मार्ग पर न्यूगल खड्ड पर 16.80 करोड़ की लागत से बनने वाला डबल लेन पुल, पालमपुर तहसील के अंतर्गत आने वाले गांव कौना पिहाड़ी, डुहक धनियारा, भेड़ी पपरोला, डली भलुंदर और लाहडू साड्डा के लिए 10.07 करोड़ की लागत से बनने वाली उठाऊ जलापूर्ति योजना, 4.25 करोड़ लागत की प्रवाह सिंचाई योजना बड़ा ब्यास, 70 करोड़ की लागत से सुलह में बनने वाला फॉर्मेसी महाविद्यालय और कोना में बनने वाला आईटीआई भवन शामिल है। इस अवसर पर हिमाचल प्रदेश विधानसभा के अध्यक्ष विपिन सिंह परमार ने भवारना में जल शक्ति विभाग का नया वृत कार्यालय और लोक निर्माण विभाग तथा विद्युत बोर्ड के मंडल कार्यालय खोलने के लिए मुख्यमंत्री का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि इन विकास कार्यों से सुलह विधानसभा क्षेत्र के इतिहास में एक नया अध्याय जुड़ गया है। उन्होंने कहा कि 37.55 करोड़ लागत से निर्मित उठाऊ जलापूर्ति योजना का लोकार्पण होने से क्षेत्र के 6 हजार से अधिक लोगों को लाभ मिलेगा। समारोह में बैजनाथ के विधायक मुल्ख राज प्रेमी, धर्मशाला के विधायक विशाल नैहरिया, हरियाणा के कोसली क्षेत्र के विधायक लक्ष्मण यादव, वूल फेडरेशन के अध्यक्ष एवं भाजपा प्रदेश महासचिव त्रिलोक कपूर, कर्मचारी एवं पेंशनभोगी कल्याण बोर्ड के उपाध्यक्ष घनश्याम शर्मा, पूर्व विधायक प्रवीण शर्मा, भाजपा जिलाध्यक्ष हरि दत्त शर्मा, उपायुक्त डॉ. निपुण जिंदल, पुलिस अधीक्षक खुशाल शर्मा और अन्य गणमान्य व्यक्ति भी उपस्थित थे।
विनायक ठाकुर । जसवां परागपुर दीपाली राणा विशिष्ट भारती स्कूल संसारपुर टेरेस की छात्रा रही है और स्कूल से ही दसवीं तक की पढ़ाई पूरी की दीपाली राणा एक होनहार व मेहनती छात्रा रही है, अब दीपाली राणा ने 590 अंक प्राप्त कर नीट की परीक्षा पास की है। इससे दीपाली राणा के माता-पिता व स्कूल के स्टाफ में खुशी की लहर है। दीपाली राणा के पिता अशोक राणा कोटला स्कूल में पॉलिटिकल साइंस के लेक्चरर हैं और इनकी माता रानी देवी आंगनबाड़ी में सुप्रीवाइजर संसारपुर टेरेस में अपनी सेवाएं दे रही हैं। दीपाली राणा ने अपनी सफलता का श्रेय अपने पिता-माता और दादी को दिया है। उन्होंने बताया मैंने नेट परीक्षा में 590 अंक ले पाई, इसका श्रेय दादी को जाता है।
विनायक ठाकुर । देहरा पुलिस थाना हरिपुर के तहत पड़ती पुलिस चौकी रानीताल के अंतर्गत गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस ने दरकाटा में एक व्यक्ति के रिहायशी मकान के कमरे से 60 बोतल देसी शराब बरामद हुई। मामले की पुष्टि करते हुए एसएचओ हरिपुर नाजिर सिंह ने कहा की वह स्वयं गश्त पर थे, उस दौरान उन्होंने गुप्त सूचना के आधार पर यह कार्रवाई की है, पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है।
विनायक ठाकुर । जसवां परागपुर जसवां कोटला में स्थित बनूड़ी गौशाला में समय-समय पर कई तरह के सामाजिक कार्यक्रमों का आयोजन किया जाता है। इस बीच जहां संपूर्ण राष्ट्र में आजादी का महोत्सव मनाया जा रहा है। वहीं, गौशाला के परिसर में कस्बा जागीर, रैल एवं बाड़ी पंचायत के प्रतिनिधियों के द्वारा स्वतंत्रता के अमृत महोत्सव को मनाते हुए क्षेत्र के वीर जवानों को राष्ट्रीय गौरव सम्मान से सम्मानित किया गया। गौशाला के महासचिव अनिल वर्मा ने सभी का स्वागत करते हुए गौशाला के प्रयासों को सभी के समक्ष रखा। 1971 के युद्ध में अपने शौर्य एवं पराक्रम से वीर चक्र सम्मान से सम्मानित कै.सुशील शर्मा ने कार्यक्रम की अध्यक्षता की। इसी अवसर पर केंद्रीय विश्वविद्यालय से डॉ. ज्योति मुख्यवक्ता के रूप में उपस्थित रही। स्वतंत्रता के महत्व पर प्रकाश डालते हुए डॉ. ज्योति ने कहा कि स्वतंत्रता एक विचार है, जो कि राष्ट्र को सशक्त करने लिए व आने वाले समय में स्वतंत्रता को चिरकाल तक बनाए रखने के लिए एक मार्ग है। कैप्टन सुशील कुमार ने 1965 में पाकिस्तान की जेलों में बिताऐ अपने अनुभव सभी के समक्ष प्रस्तुत किए व 1971 के युद्ध में अपनी भूमिका वर्णन किया, जिससे कि उन्हें राष्ट्रपति के द्वारा सम्मानित किया गया। इस सम्मान समारोह में सुभाष, सरूप सिंह, सुभाष जसवाल, जसवीर सिंह, भूरि सिंह, शंकर दास, शिव कुमार, सुरेन्द्र सिंह बन्धोल, मनजीत सिंह, कश्मीर सिंह, रणजीत जम्बाल, रत्न चन्द, बलदेव, महेन्द्र सिंह, चन्द्रमोहन शर्मा, रमेश सिंह, अश्वनी शर्मा, आरएस राणा व अश्वनी इत्यादि भारतीय सेना के वीर जवानों को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम के संयोजक डॉ.अमनदीपशर्मा एवं डॉ.वीरेन्द्र सिंह ने कहा कि समाज में जागरुकता ही भविष्य में स्वतन्त्रता के सही मायनों को परिभाषित करेगी। इसी वीच जीएस राणा ने सभी का धन्यवाद करते हुए गऊशाला में निरंतरता से सहयोग कर रहे गौसेवकों को गौशाला के रीढ़ की हड्डी कहा व लम्पी रोग के लिए दवाईयों के सहयोग के लिए रमेश चंद शर्मा के विशेष योगदान की सराहना की।
विनायक ठाकुर । देहरा तहसील रक्कड़ की ग्राम पंचायत चौली से संबंध रखने वाले रमन शर्मा को जिला देहरा का जिलाध्यक्ष नियुक्त किए जाने पर रमन शर्मा ने शीर्ष नेतृत्व भाजपा प्रदेशाध्यक्ष, संगठन मंत्री, उद्योग, परिवहन श्रम एवं रोजगार मंत्री विक्रम ठाकुर, युवा मोर्चा प्रदेशाध्यक्ष अमित ठाकुर, युवा मोर्चा प्रदेश वरिष्ठ उपाध्यक्ष अचल पठानिया व तमाम नेतृत्व का धन्यवाद किया। रमन शर्मा का कहना है कि मैं इस दायित्व का निर्वाहन पूर्ण निष्ठा और ईमानदारी से करूंगा और युवा मोर्चा व संगठन के कार्यों को आगे बढ़ाने के लिए पूर्ण सहयोग करूंगा। इसी के साथ युवा मोर्चा को और मजबूत करने के लिए कार्य करूंगा।
विनायक ठाकुर । जसवां परागपुर हिमाचल प्रदेश के मशहूर कॉमेडियन कलाकार एवं जसवां परागपुर के मुहीं गांव से संबंध रखते प्रिंस गर्ग की कार एवम एक ट्रक के बीच में भिड़त होने का मामला प्रकाश में आया है। बताया जा रहा है यह हादसा बणी–परागपुर रोड पर हुआ है। हादसे के समय कार गर्ग के छोटे भाई चला रहे थे। गनीमत रही कि उन्हें कोई चोटें नहीं आई है, परंतु गाड़ी को भारी नुकसान पहुंचा है। हादसे के कारणों का अभी तक पता नहीं चल पाया है। खबर लिखे जाने तक कोई भी मामला दर्ज नहीं हुआ है।
25 पंचायतों की तीस हजार आबादी होगी लाभविन्त सिविल अस्पताल में लैब में अब 83 टेस्टों की सुबिधा होगी निःशुल्क नरेंद्र डाेगरा। जयसिंहपुर जयसिंहपुर सिविल अस्पताल में आने वाले रोगियों को अब स्वास्थ्य से संबंधित टेस्टों के लिए निजी लैब का रुख नहीं करना पड़ेगा। अस्पताल में ही उनके लगभग सभी टेस्ट हो जाएंगे। इससे अब लोगों को बड़ी राहत मिलेगी। जयसिंहपुर अस्पताल में लैब शुरू होने से क्षेत्र की करीब 25 पंचायतों की तीस हजार की आबादी लाभांवित होगी। विभाग की ओर से अधिकृत क्रस्ना लैब ने जयसिंहपुर अस्पताल में अपना कार्य करना शुरू कर दिया है। लैब में 83 टेस्टों की सुविधा निःशुल्क है। मेडिकल आफिसर डॉ. राहुल धीमान ने बताया कि अब क्षेत्र के मरीजों को राहत मिलेगी। लैब में सुबह साढ़े नौ बजे से शाम तीन बजे तक टेस्ट करवाने की सुविधा होगी। अस्पताल में रोजाना करीब 250 की ओपीडी होती है।
पंचायत के सभी प्रतिनिधियों व गांव वालों ने विधायक का किया आभार व्यक्त नरेंद्र डाेगरा। जयसिंहपुर हिमाचल प्रदेश की महत्वकांक्षी सड़क परियोजना के लिए केंद्र सरकार ने स्वीकृति प्रदान कर दी है। इसी के अंतर्गत जयसिंहपुर विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत सलियाना भरवाना प्रेहल सड़क के लिए प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के तहत 5.85 करोड़ रुपए स्वीकृत हुए हैं। इस सड़क सड़क के विस्तारीकरण से 3 पंचायतें लाभान्वित होंगी। साथ ही पहले सड़क की कम चौड़ाई के कारण बस सुविधा के नाम पर सिर्फ यहां एक ही बस चलती थी, लेकिन इस रोड के विस्तारीकरण व सुट्टीकरण के बाद यहां के लोगों को बस सुविधा भी पहले से अच्छी मिलेगी। इस सौगात के लिए तीनों पंचायत प्रधानों ने प्रधान सलियाना सुरेश कुमार, प्रधान बीना देवी भरवाना, पंचायत प्रधान प्यार चंद हल आदर्श सूद उपप्रधान भरवाना, उपप्रधान संजीव, ध्रुव शर्मा, सरिता, शकुंतला देवी, संजीव कुमार व स्थानीय लोगों ने स्थानीय विधायक का इस सड़क निर्माण के लिए बहुत धन्यवाद किया। विधायक रविंदर धीमान ने बताया कि यह सड़क उनकी प्राथमिकताओं में शामिल थी जल्दी सड़क का कार्य शुरू हो जाएगा टेंडर प्रक्रिया शुरू कर दी गई है, वह रोड बनने के बाद स्थानीय लोगों को नई बसें लगाकर अच्छी सार्वजनिक परिवहन सुविधा प्रदान की जाएगी।
NSUI कार्यकर्ताओं ने आरएस बाली के समर्थन में युवाओं ने जमकर की नारेबाजी मनीष ठाकुर। इंदाैरा रोजगार संघर्ष यात्रा के दूसरे दिन कांग्रेस के राष्ट्रीय सचिव आरएस बाली नूरपुर और जसूर के बाद जैसे ही इंदौरा पहुंचे, वहां समर्थकों के भारी हुजूम ने उनका जोरदार स्वागत किया। NSUI कार्यकर्ताओं ने आरएस बाली के समर्थन और युवाओं के लिए जमकर नारेबाजी की। इस दौरान बेरोजगारी के खिलाफ युवाओं में भारी रोष देखने को मिला। युवाओं का कहना आज के समय में सबसे बड़ा मुद्दा रोजगार का है। रोजगार संघर्ष यात्रा को लेकर युवाओं ने कहा कि बीजेपी युवाओं को बेरोजगारी की तरफ ले जा रही है। इस हम लोग यहां जमा हुए हैं। इस यात्रा को लेकर बुजुर्गों का कहना था कि आज मजबूर होकर हिमाचल ही नहीं, बल्कि पूरे देश के बच्चे बेरोजगार हैं और मजबूर होकर सड़क पर उतरना पड़ रहा है। इस मौके पर युवाओं के साथ बुजुर्गों का भी सरकार के खिलाफ आक्रोश देखने को मिला। यहां आरएस बाली ने काठगढ़ मंदिर में अपना शीश नवाया। काठगढ़ में जनसभा का आयोजन भी किया गया। इस जनसभा को संबोधित करते हुए आरएस बाली ने कहा कि यहां हम कोई राजनीतिक बात नहीं करेंगे और न ही किसी को कोसेंगे, उनका कहना था कि हमारा मकसद सिर्फ और सिर्फ युवाओं और बेरोजागरों की मदद करना है, उनका हक उनको दिलवाना भी हमारा अहम उद्देश्य है। इस हम यहां राजनीतिक बात करने नहीं आए हैं। इस मौके पर आरएस बाली रोजगार संघर्ष यात्रा, कांग्रेस एकता जिंदाबाद के साथ सोनिया गांधी, राहुल गांधी, प्रियंका गांधी के लिए नारेबाजी करते हुए आगे बढ़ते दिखे। इस दौरान कई युवा आरएस बाली के साथ सेल्फी लेते दिखाई दिए। इस मौके पर जीएस बाली अमर रहे के नारे भी लगाए गए, यहां युवाओं ने बाइक रैली भी निकाली। उधर, कांग्रेस नेता मनमोहन कटोच का कहना था कि हिंदुस्तान में करीब 12 करोड़ लोग बेरोजगारी की दर पर खड़े हैं, जिससे देश डूब रहा है। उन्होंने कहा अगर हिमाचल प्रदेश की बात की जाए, तो हिमाचल का नौजवान सड़क पर हैं, भाजपा की सरकार नौजवानों को गुमराह कर रही है। उन्होंने कहा देश और प्रदेश के नौजवानों के लिए कांग्रेस लड़ाई लड़ रही है। बीजेपी पर हमला करते हुए उन्होंने कहा बीजेपी के नेता देश को जोड़ने का काम करें। लोगों को ठगने वाली सोच से बीजेपी बचे। वहीं, हिमाचल यूथ कांग्रेस अध्यक्ष निगम भंडारी ने युवाओं से अपील की है कि आरएस बाली की सोच के साथ जुड़ें। उन्होंने कहा रोजगार संघर्ष यात्रा के जरिए ज्यादा से ज्यादा युवा जुड़ें। निगम भंडारी ने कांग्रेस कार्यकर्ताओं को भी बधाई दी कि इस यात्रा में जोर-शोर से भाग ले रहे हैं। इस मौके पर जिला अध्यक्ष कांग्रेस करण सिंह पठानिया, ब्लॉल अध्यक्ष देवेंद्र मनकोटिया, पूर्व ब्लॉक अध्यक्ष ओम प्रकाश कटोच, ब्लॉक जनरल सेक्रेटरी सुधीर पठानिया, एचपीसीसी सचिव मलिंदर राजन, एससी मोर्चा सचिव कमलकिशोर, बीवाईसी अध्यक्ष प्रधान विजेंदर पठानिया, यूथ कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष मनमोहन कटोच ने अपनी मौजूदगी दर्ज करवाई।
प्रतिमा राणा। पालमपुर आंगनबाड़ी वर्करज़ एवं हैल्परज़ यूनियन संबंधित सीटू का दो दिवसीय राज्य सम्मेलन रोटरी भवन पालमपुर में शुरु हुआ। सम्मेलन का उद्घाटन यूनियन की राष्ट्रीय अध्यक्षा उषा रानी ने किया। सम्मेलन में सीटू राष्ट्रीय सचिव डॉ. कश्मीर ठाकुर, सीटू प्रदेशाध्यक्ष विजेंद्र मेहरा, महासचिव प्रेम गौतम, जगत राम, रविंद्र कुमार, अशोक कटोच, केवल कुमार, डॉ. एमएस दत्तल, सतपाल, यूनियन प्रदेधाध्यक्षा नीलम जसवाल, महासचिव वीना शर्मा, सुदेश ठाकुर सहित प्रदेशभर से 200 से ज़्यादा आंगनबाड़ी प्रतिनिधियों ने भाग लिया। सम्मेलन के उद्घाटन सत्र में प्रतिनिधियों को संबाेधित करते हुए राष्ट्रीय अध्यक्षा ऊषा रानी ने कहा कि आईसीडीएस के निजीकरण की लगातार साज़िश रची जा रही है। आईसीडीएस के बजट में हर वर्ष कटौती जारी है। उन्होंने आंगनबाड़ी कर्मियों से नंद घर बनाने की आड़ में आईसीडीएस को वेदांता कंपनी के हवाले करके निजीकरण की साज़िश तथा डायरेक्ट बेनिफिट ट्रांसफर, पोषण ट्रैकर ऐप व बजट कटौती आदि मुद्दों पर आंदोलन का आह्वान किया। उन्होंने केंद्र व प्रदेश सरकार को चेताया है कि अगर आईसीडीएस का निजीकरण किया गया व आंगनबाड़ी वर्कर्ज़ को नियमित कर्मचारी घोषित न किया गया, तो आंदोलन तेज होगा। उन्होंने नई शिक्षा नीति को वापस लेने की मांग की है। क्योंकि यह आइसीडीएस विरोधी है। नई शिक्षा नीति में आइसीडीएस के निजीकरण का एजेंडा छिपा हुआ है। आईसीडीएस को वेदांता कम्पनी के हवाले करने के लिए नंद घर की आड़ में निजीकरण को किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। क्योंकि इस से भविष्य में कर्मियों को रोज़गार से हाथ धोना पड़ेगा। उन्होंने मांग की है कि प्री प्राइमरी में आंगनबाड़ी कर्मियों को हिमाचल प्रदेश में तीस के बजाए सौ प्रतिशत नियुक्ति दी जाए। इस नियुक्ति प्रक्रिया में 45 वर्ष की शर्त को खत्म किया जाए। उन्होंने कहा कि प्री प्राइमरी कक्षाओं व नई शिक्षा नीति के तहत छोटे बच्चों को पढ़ाने का जिम्मा केवल आंगनबाड़ी कर्मियों को दिया जाए क्योंकि वे पहले से ही काफी प्रशिक्षित कर्मी हैं। मिनी आंगनबाड़ी केंद्रों में कार्यरत कर्मियों को पूर्ण कर्मी का दर्ज़ा दिया जाए व उन्हें आंगनबाड़ी कर्मियों के बराबर वेतन दिया जाए। उन्होंने आंगनबाड़ी कर्मियों को वर्ष 2013 व 2014 में हुए 45वें व 46वें भारतीय श्रम सम्मेलन की सिफारिश अनुसार नियमित कर्मी का दर्ज़ा देने की मांग की। उन्होंने आंगनबाड़ी कर्मियों को माननीय सुप्रीम कोर्ट के निर्देशानुसार ग्रेच्युटी देने,तीन हज़ार रुपये पेंशन,मेडिकल व छुट्टियों आदि सुविधा देने की मांग की।
मनीष ठाकर। इंदाैरा विकास खंड इंदौरा के ग्राम पंचायत भोग्रवां में देर रात करीब 11:00 बजे व्यक्ति का शव पुलिस द्वारा बरामद किया गया। शव की पहचान पवन कुमार पुत्र जीत सिंह गांव पराल जो कि 6 तारिक से लापता था। एक रिपोर्ट घरवालों थाना इंदौरा में करवाई गई थी।इसके बाद पुलिस द्वारा छानबीन की जा रही थी, जिसके उपरांत कल देर रात 11:00 बजे पुलिस द्वारा उसका सब व्यास नदी से बरामद किया गया। मामले की जानकारी देते हुए थाना इंदौरा के प्रभारी कुलदीप शर्मा ने बताया कि पवन कुमार के लापता होने की रिपोर्ट थाना इंदौरा में लिखवाई गई थी, जो कि 6 तारीख से गायक था। इसके उपरांत पुलिस द्वारा कार्रवाई की जा रही थी, वह पुलिस को कल व्यास नदी में पवन कुमार का शव बरामद किया गया। सब को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल नूरपुर भेज दिया गया है, वह आगामी तफ्तीश जारी है। मौत के कारणों का पता लगाया जा रहा है। जैसे ही मौत के कारणों का पता लग जाएगा आपसे साझा कर दिया जाएगा।
फर्स्ट वर्डिक्ट। पालमपुर भाजपा के प्रदेश महामंत्री एवं वूल फेडरेशन के चेयरमैन त्रिलोक कपूर ने कोठी पाहड़ा पंचायत, शुघर और आईमा वार्ड में आयोजित कार्यक्रमों में जनता को संबोधित करते हुए कहे। जहां कोठी पहाड़ा पंचायत के पूर्व प्रधान पूर्णचंद ने अपने समर्थकों के साथ कांग्रेस पार्टी को छोड़कर भाजपा के प्रदेश महामंत्री त्रिलोक कपूर के समक्ष भाजपा का दामन थामा। वहीं, नगर निगम के आईमा वार्ड से लगभग दो दर्जन लोग जयराम सरकार की नीतियों, कार्यक्रमों और त्रिलोक कपूर की कार्यशैली से प्रभावित होकर भाजपा में शामिल हुए। कपूर ने कहा कि अब लोग भली-भांति जान चुके हैं कि जिस तरह पूरे देश से कांग्रेस समाप्त हो रही है उसी तरह हिमाचल में भी कांग्रेस का सूपड़ा साफ होना तय है। आज पूरे प्रदेश में और खासकर पालमपुर में कांग्रेस को छोड़कर सैकड़ों लोग दिन प्रतिदिन भाजपा का दामन थाम रहे हैं। जिस तरह मोदी और जयराम की डबल इंजन की सरकार लोगों के हितों में काम कर रही है, उसी तरह लोग भी भाजपा से जुड़कर मोदी और जयराम में अपना विश्वास व्यक्त कर रहे हैं। इन कार्यक्रमों में लोगों ने कपूर के समक्ष अपने कई समस्याएं रखी, जिसमें अधिकतर समस्याओं का मौके पर ही निपटारा कर दिया गया। वहीं, कोठी पाहड़ा पंचायत, शुघर और आईमा वार्ड के अलग-अलग कार्यक्रमों में भाजपा प्रदेश महामंत्री त्रिलोक कपूर का जोरदार स्वागत हुआ। सभी कार्यक्रमों में पार्टी के वरिष्ठ कार्यकर्ताओं ने बढ़ चढ़कर भाग लिया और प्रदेश महामंत्री को विश्वास दिलाया कि इस बार पालमपुर से भाजपा की सीट को भारी मतों से जीताया जाएगा। इन कार्यक्रमों में लोगों ने कपूर के समक्ष अपनी कई समस्याएं रखीं, जिनमें अधिकतर समस्याओं का मौके पर ही निपटारा कर दिया गया। इससे पहले वूल फेडरेशन परिसर में युवा मोर्चा के लगभग 400 प्रतिनिधियों की एक बैठक युवा मोर्चा मंडल अध्यक्ष वरुण कपूर की अध्यक्षता में हुई। बैठक में प्रवासी प्रभारी भूपेंद्र चौहान और मंडल के पूर्णकालिक विस्तारक बालक देव स्वामी विशेष रूप से मौजूद रहे। युवाओं को जानकारी देते हुए कपूर ने बताया कि 24 सितंबर को प्रधानमंत्री मंडी के पडल मैदान में एक लाख युवाओं को संबोधित करेंगे और यह पूरे देश में पहली बार हो रहा है कि सिर्फ एक मोर्चा कि इतनी बड़ी रैली में प्रधानमंत्री भाग लेंगे। पालमपुर के युवा इस रैली मैं बढ़-चढ़कर भाग ले इसकी तैयारी युवाओं को अभी से कर लेनी चाहिए। दूसरा 13 सितंबर को प्रदेश के यशस्वी मुख्यमंत्री की आजादी के अमृत महोत्सव को लेकर विशेष रैली है उसमें भी युवा मोर्चा की भागीदारी सबसे ज्यादा हो, इसके लिए भी युवा मोर्चा कमर कस ले।
टंग में हुआ भाजपा महिला मोर्चा धर्मशाला का सम्मेलन पंकज सिंगटा। धर्मशाला महिला मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष रश्मिधर सूद ने धर्मशाला की भाजपा महिला कार्यकर्ताओं को चुनाव में जीत की घुटी पिलाई है। शनिवार को धर्मशाला के टंग में भाजपा महिला मोर्चा धर्मशाला का सम्मेलन हुआ। कार्यक्रम में भाजपा प्रदेश महिला मोर्चा अध्यक्ष श्रीमती रश्मिधर सूद ने बतौर मुख्यातिथि शिरकत कर महिलाओं को संबोधित किया। प्रदेशाध्यक्ष ने प्रदेश में भाजपा की जीत के लिए केंद्र और प्रदेश सरकार की योजनाओं को गिनाकर कमल का फूल कभी न भूल का नारा दिया। सूद ने कहा कि कांग्रेस ने अपने 70 वर्ष के शासनकाल में महिलाओं को ठगा है। सांसद प्रतिभा सिंह आए दिन महिलाओं का अपमान करने से पीछे नहीं हटती है। असल मे महिलाओं का सम्मान भाजपा ही करती है। इसलिए भाजपा ने महिलाओं के लिए गृहणी सुविधा योजना, उज्ज्वला योजना, महिलाओं के लिए बसों में आधा किराया जैसी सुविधाएं प्रदान की हैं। वहीं, विधायक विशाल नैहरिया ने भी महिलाओं के लिए चलाई गई योजनाओं को एक-एक कर गिनाया और आगामी चुनाव में भाजपा का साथ देने की महिलाओं से अपील की। विधायक ने कहा कि साढ़े चार वर्ष कांग्रेस के नेता कहीं दिखाई नहीं देते हैं और चुनाव के समय निकलकर जनता को गुमराह करते हैं, लेकिन धर्मशाला की समझदार है और झूठे लोगों का साथ नहीं देगी। वहीं, 'आप' के झाड़ू की एक एक तीली टूट चुकी है। इससे पूर्व प्रदेशाध्यक्ष का गर्मजोशी के साथ स्वागत किया गया। कार्यक्रम में भाजपा मंडल धर्मशाला प्रभारी आसीम गुप्ता, महिला मोर्चा प्रदेश सचिव गायत्री कपूर, रजनी ठाकुर सह सचिव, मनोरमा प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य, महिला मोर्चा कांगड़ा चंबा प्रभारी शोभा डढवाल, कांगड़ा प्रभारी सोनिया बंटा, कांगड़ा जिला अध्यक्ष रंजू, भाजपा महिला मोर्चा मंडल अध्यक्ष सुनीता शर्मा, वरिष्ठ उपाध्यक्ष स्नेह कपूर, उपाध्यक्ष शक्ति अत्रि, सपना, आईटी प्रभारी रीता वर्मा व सचिव नीलम सूद आदि मुख्य रूप शामिल रहीं। यह भी रहे शामिल भाजपा मंडल अध्यक्ष अनिल चाैधरी, महामंत्री राजेश वर्मा, उपाध्यक्ष दिनेश कपूर, नगर निगम धर्मशाला महापौर ओंकार नैहरिया, उप महापौर सर्व चंद गलोटिया, नरवाणा खास प्रधान सरिता देवी, अंद्राड़ प्रधान शालू देवी, जदरांगल प्रधान रीता देवी, कंड करडियाना प्रधान सरला देवी, मदल प्रधान राकेश चौधरी, टंग उप प्रधान नीरज भट्ट व झियोल उप प्रधान सतीश चौधरी आदि शामिल रहे।
राजेश कतनाेरिया। जवाली विधानसभा क्षेत्र की ग्राम पंचायत सिद्धपुर-घाड़ में एक व्यक्ति की सांप के काटने से मौत हो गई। प्राप्त जानकारी के अनुसार रणजीत सिंह (45) पुत्र माली राम वार्ड-दो का निवासी था। रणजीत सिंह की पत्नी नीलम देवी ने बताया कि रात को मेरा पति रणजीत सिंह अपने खेतों जिन्हें आवारा पशु चट कर रहे थे, उन्हे खदेड़ने के लिए वो घर से निकला, लेकिन जब वो घर पहुंचा, तो उसे चक्कर आने लगा, तब उसकी पत्नी ने उसके पैरों की ओर देखा, तो एक घाव बना हुया था, तभी उसके परिवार ने उसका घरेलू उपचार शुरू कर दिया, लेकिन कुछ समय वाद उसकी हालत बिगड़नी शुरू हो गई। उसके बाद मंदिर ले गए मंदिर के पुजारी ने उसकी गंभीर हालात को देखने हुए उसे असपताल लेने की सलाह दी, तभी उसके परिजन उसे नूरपुर असपताल को ले गए, लेकिन अस्पताल पहुंचने से पहले ही बौड़ नामक सथान पर व्यक्ति की मौत हो गई। सिद्धपुर-घाड़ के उप प्रधान महेश चंबियाल ने बताया कि रणजीत सिंह का परिवार एक गरीब परिवार से संबंध रखता है। उपप्रधान ने प्रशासन से मांग की है कि इस परिवार को आर्थिक सहायता प्रदान कि जाए, ताकि वे अपना गुजर-बसर कर सकें।
मनाेज कुमार। कांगड़ा विकास खंड कांगड़ा के तहत पड़ने वाली ग्राम पंचायत नदेहड़ और सहाेड़ा में आज (शनिवार काे) सूचना एवं जनसंपर्क विभाग के कलाकारों ने प्रदेश सरकार द्वारा चलाई गई विभिन्न योजनाओं का प्रचार गीत-संगीत के माध्यम से किया। इस कार्यक्रम में सूचना एवं जनसंपर्क विभाग के कलाकारों ने ने उज्ज्वला और गृहिणी सुविधा योजना, सामाजिक सुरक्षा पेंशन व अन्य याेजनाओं के बारे में लाेगाें काे जानकारी दी गई। इस कार्यक्रम में प्रधान नदेहड़ कमलेश कुमार और प्रधान सहाेड़ा किरण बाला, पंचायत सदस्य और स्थानीय लाेगाें भी माैजूद रहे। कलाकारों में अमरीक सिंह, कमल वीर, अजय कुमार, माेनी, सन्नी, आशु, रीना, सपना, मीरा व नेहा आदि कलाकाराें ने कार्यक्रम में भाग लिया।
महिला कांग्रेस की राष्ट्रीय अध्यक्ष नेटा डिसूजा द्वारा पत्रकार वार्ता का आयोजन महिलाओं को सशक्त करने की ओर पहला कदम होगी 1500 रुपए महीना देने की गारंटी पंकज सिंगटा। धर्मशाल धर्मशाला में महिला कांग्रेस की राष्ट्रीय अध्यक्ष नेटा डिसूजा और प्रदेशाध्यक्ष जैनब चंदेल ने पत्रकार वार्ता को संबोधित किया। इस वार्ता में मुख्य तौर पर कांग्रेस सरकार आने पर महिलाओं को 1500 रुपए दिए जाने की कांग्रेस की गारंटी पर बात की गई। राष्ट्रीय अध्यक्ष नेटा डिसूजा ने पत्रकारों को संबोधित करते हुए कहा कि प्रदेश में सेवा फाउंडेशन द्वारा एक सर्वे किया है और इस सर्वे में उन्होंने पाया कि जिन परिवारों में महिलाओं की आमदनी होती है, उन परिवारों में महिलाओं को ज्यादा मान सम्मान दिया जाता है। ऐसे में यह भी देखा गया है कि महिलाओं का शोषण भी इस स्तिथि में कम होता है। कांग्रेस द्वारा सरकार में आते ही महिलाओं को 1500 रुपए प्रति माह देने की गारंटी दी गई है, जो महिलाओं के सशक्तिकरण को लेकर एक कारगर कदम साबित होगा। हालांकि, यह रकम छोटी है, लेकिन महिलाओं के लिए बहुत ही महत्वपूर्ण है। भाजपा द्वारा सवाल उठाया गया था कि महिलाओं को दिया जाने वाला 1500 रुपए प्रति माह कांग्रेस कहां से लाएगी और यह पैसा कैसे दिया जाएगा। इस सवाल के जवाब पर नेटा डिसूजा ने कहा कि 'जहां चाह वहां रहा' है। इसे लेकर कांग्रेस आलाकमान ने पूरा रोड मैप तैयार कर लिया है। यह किस तरह से दिया जाएगा इस पर भी कांग्रेस ने पूरा विचार किया है और कांग्रेस इसका पूरा होमवर्क कर चुकी है। विज्ञापनों पर पैसा बर्बाद करती है भाजपा महिला कांग्रेस की राष्ट्रीय अध्यक्ष ने कहा कि जिस तरह भाजपा विज्ञापनों पर पैसा खर्च करती है वह सबके सामने है। कांग्रेस आज भी महिलाओं के लिए कार्य करती हैं और पहले भी बहुत कार्य कर चुकी है, लेकिन कांग्रेस ने कभी उसका प्रचार नहीं किया और विज्ञापनों पर सरकारी पैसा बर्बाद नहीं किया। हर जिला में महिला थाने खोलना वीरभद्र सरकार के दौरान हुआ और हर थाने में ज्यादा से ज्यादा महिलाओं की नियुक्तियां होना भी कांग्रेस की सरकार में किया गया, जिससे महिलाओं को ज्यादा से ज्यादा रोजगार मिले। गुड़िया हेल्पलाइन हेल्पलैस गुड़िया हेल्पाइन का जिक्र करते हुए उन्होंने कहा कि यह सरकार गुड़िया के नाम से सत्ता में आई थी और आज वही गुड़िया हेल्पलाइन हेल्पलैस हो चुकी है। गुड़िया हेल्पाइन में आज की तारिक में 8409 शिकायतें पेंडिंग है, पड़ी हुई है। 2017 के दृष्टि पत्र में लिखी घोषणाओं में यदि भाजपा कहती है कि उन्होंने गुड़िया हेल्पाइन शुरू की है, तो उन्हे चूलू भर पानी में डूब मरना चाहिए, क्योंकि गुड़िया हेल्पाइन आज हेल्पलैस है। धर्मशाला में विकास केवल सुधीर शर्मा की देन धर्मशाला में हुए विकास को लेकर नेटा डिसूजा ने कहा कि आज धर्मशाला में भाजपा के विधायक है और धर्मशाला से ही सांसद भी है। उसके बावजूद भी भाजपा द्वारा शहर में कोई भी विकास कार्य नहीं हुआ है। उन्होंने कहा कि धर्मशाला का विकास केवल कांग्रेस के विधायक और पूर्व में मंत्री रहे सुधीर शर्मा ने ही किया है, फिर चाहे वह स्मार्ट सिटी को धर्मशाला लाना हो या फिर अन्य कार्य। भाजपा के खोखले मार्केटिंग ट्रिक्स में नहीं आएगी जनता भाजपा केवल खोखले मार्केटिंग ट्रिक्स का इस्तेमाल करती है और अब उनके झांसे में जनता नहीं आएगी। भाजपा ने 2017 के दृष्टि पत्र में जो घोषणाएं की थी, उनमें से भाजपा ने एक भी पूरी नहीं की है। यह सारे वादे केवल जनता को बहकाने के लिए किए गए थे। सच को झूठ और झूठ को सच दिखाना भाजपा की फितरत है। कांग्रेस प्रदेश और देश में महिलाओं को अधिकार देने जा रही है।
मनाेज कुमार। कांगड़ा राजकीय महाविद्यालय मटौर में आज सड़क सुरक्षा क्लब द्वारा सड़क सुरक्षा जागरूकता अभियान के तहत यातायात नियमों के प्रति आम जनता एवं आज के युवा को जागरूक करने हेतु अभियान चलाया। क्लब के समन्वय डॉ. गिल ने छात्र-छात्राओं को सड़क सुरक्षा हेतु नियमों की जानकारी दी। अभियान में चार पहिया वाहन पर सीट बेल्ट का प्रयोग करने, नशा व शराब पीकर वाहन न चलाने, उचित दूरी बनाकर चलने, जेब्रा क्रासिग पर वाहन की गति धीमी करने व पैदल यात्रियों को चलने का अवसर देने, सड़कों पर लगे यातायात संबंधी निर्देशों का पालन करने, दो पहिया वाहन चालक को हेलमेट लगाने, वाहन तेज गति से न चलाने के लिए जागरूक किया गया। वाहन चलाते समय मोबाइल का उपयोग न करने व अन्य नियमों के प्रति भी जागरूक किया गया। सुरक्षा यातायात नियमों की जागरूकता हेतु रैली का आयोजन किया गया, जिसको हरी झंडी दिखाकर महाविद्यालय की कार्यकारी प्राचार्या रजनी शर्मा ने रवाना किया।विद्यार्थियों ने मटौर चौक तक जा कर आम नागरिकों एवं दुकानदारों को नियमों की जानकारी दी और पैम्फ़्लेट बांटे। इस अवसर पर महाविद्यालय के डॉ. अतुल आचार्य, प्रो. दिनेश जमवाल, प्रो. नीरज कौशल और प्रो. अजय कुमार ने भी अपनी उपस्थिति दर्ज करवाई।
एनआईटी हमीरपुर में की है एनआईटी में इंजीनीयरिंग विधायक रविंद्र धीमान और पूर्व विधायक यादविंदर गोमा ने दी बधाई नरेंद्र डाेगरा। जयसिंहपुर विधानसभा के धार क्षेत्र ग्राम पंचायत मझेड़ा के गांव कछेड़ा की अदिति सिंह ने माइक्रोसॉफ्ट कंपनी बेंगलुरु में एसडब्ल्यूई के पद पर नियुक्ति सालाना 50 लाख के पैकेज पर हासिल की है। उसके नाना प्रदीप कुमार प्रेमी ने बताया कि उसकी प्रारंभिक शिक्षा आधार पब्लिक स्कूल भुआणा और 10वीं तक की पढ़ाई डीएवी स्कूल पालमपुर तथा प्लस टू बिरला बालिका विद्यापीठ राजस्थान से की।तत्पश्चात उसने एनआईटी हमीरपुर से कम्प्यूटर साइंस एंड इंजीनियरिंग में डिग्री मई-2022 में हासिल की। इसके पश्चात सीधे ही माइक्रोसॉफ्ट कंपनी में एक बड़े पद पर नियुक्ति मिलने से पूरे चंगरधार क्षेत्र में खुशी की लहर है। अदिति सिंह के पिता विक्रमजीत सिंह का दुबई में अपना व्यापार है। माता मंजू बाला गृहिणी हैं। जयसिंहपुर के विधायक रविंद्र धीमान और पूर्व विधायक यादविंदर गोमा ने अदिति सिंह और उनके परिवार को बधाई दी। विधायक रविंद्र धीमान ने कहा कि अदिति सिंह ने अपनी मेहनत और लगन से यह उपलब्धि हासिल की है, जिससे अदिति ने अपने परिवार और क्षेत्र का नाम रोशन किया है।
नरेंद्र डाेगरा। जयसिंहपुर भाजपा मंडल जयसिंहपुर की विशेष बैठक मंडलाध्यक्ष राम रतन शर्मा की अध्यक्षता में संपन्न हुई, जिसमें प्रभारी महिपाल, प्रांत प्रभारी विधायक हरिनाथ तथा विधानसभा प्रभारी सीताराम विशेष रूप से उपस्थित रहे व इन सभी का मार्गदर्शन प्राप्त हुआ। आज की इस महत्वपूर्ण बैठक में आगामी चुनावों हेतु विस्तृत चर्चा हुई। बैठक में पूर्व जिलाध्यक्ष भूपेंद्र सिंह चौहान प्रदेश कार्यकारणी सदस्य कुलवंत राणा प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य विनोद शर्मा, पूर्व मंडल अध्यक्ष महेंद्र डढवाल व अन्य कार्यकारिणी सदस्य मौजूद भी रहे।
विनायक ठाकुर । ज्वालामुखी एक और सरकार जहां स्कूलों में बेहतर शिक्षा प्रदान करने के दावे करती है। वही हकीकत कुछ और ही बयां करती है। ज्वालामुखी विधानसभा की पंचायत पीहडीं के अधीन आने वाले उच्च विद्यालय जुजपुर में शिक्षकों की कमी को लेकर एसएमसी प्रधान सुनील कुमार ने कहा कि हमारा विद्यालय कई वर्षों से शिक्षकों की कमी का दंश झेल रहा है, यहां पर शास्त्री और ड्राइंग अध्यापकों के पद 8 से 10 वर्षों से रिक्त चल रहे हैं। मुख्य अध्यापक ओमकार दत्त शर्मा ने कहा कि हम समय-समय पर रिक्त पदों की जानकारी शिक्षा विभाग को पत्राचार के माध्यम से देते रहते हैं, लेकिन आज तक कोई कार्यवाही नहीं हुई। एसएमसी अध्यक्ष और अभिभावकों का कहना है कि अगर सरकार ने जल्द से जल्द इन पदों को नहीं भरा, तो स्कूल में तालाबंदी की जाएगी और इसके साथ आगामी विधानसभा चुनावों का बहिष्कार भी किया जाएगा। बच्चों की शिक्षा के साथ अब और खिलवाड़ बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। स्कूल के अध्यापक राकेश राणा ने कहा कि स्कूल की बिल्डिंग की हालत भी बहुत ही दयनीय है। कभी भी कोई भी घटना घट सकती है, जिसके बारे में अध्यापक वर्ग चिंतित रहता है। इसके बारे में हमने कई बार शिक्षा विभाग पीडब्ल्यूडी और एसडीएम ज्वालामुखी को सूचित किया, मगर आज तक कोई कार्यवाही नहीं हुई। हाल ही में हिमाचल प्रदेश सरकार ने इस स्कूल का नाम शहीद रणजीत सिंह के नाम पर रखने का ऐतिहासिक निर्णय लिया है, जो कि सरकार का बहुत ही सराहनीय फैसला है। इस मौके पर अभिभावकों में शालू देवी कमल सिंह, जसवीर विजय, कुमार अशोक कुमार, राकेश कुमार व रणजीत सिंह आदि विशेष रूप से उपस्थित रहे।
फर्ड्ट वर्डिक्ट। पालमपुर पालमपुर से ही नहीं, बल्कि पूरे प्रदेश से कांग्रेस का सूपड़ा साफ होना तय है उक्त शब्द भाजपा के प्रदेश महामंत्री एवं वूल फेडरेशन के चेयरमैन त्रिलोक कपूर ने आंगनबाड़ी से सेवानिवृत्त सुपरवाइजर श्रीमती आशा शर्मा उनके पति राम पाल को शर्मा चचियां पंचायत की प्रधान जगदंबा पंकज की अध्यक्षता में उनके समक्ष भारतीय जनता पार्टी ज्वाइन करने के उपरांत अपनी एक प्रेस विज्ञप्ति में व्यक्त किए। आशा कुमारी और उनके पति ने कहा कि जयराम सरकार की नीतियों, कार्यक्रमों और त्रिलोक कपूर की कार्यशैली से प्रभावित होकर उन्होंने आज भाजपा का दामन थामा। इस अवसर पर कपूर ने कहा कि प्रदेश और केंद्र की डबल इंजन की सरकार ने गरीबों के विकास के लिए हर दृष्टि से कोई न कोई लाभ देने का काम किया है। जिसके परिणाम स्वरूप पूरा देश नरेंद्र भाई मोदी जी के साथ तेजी के साथ खड़ा होता दिखाई दे रहा है। और यही नहीं जिस प्रकार से पिछले दिनों चार राज्यों के चुनाव में जिस जनादेश के साथ भाजपा शासित सरकारें रिपीट हुई हैं उसी तरह हिमाचल प्रदेश के जनता ने भी जयराम सरकार को पुण: सत्ता में लाने के लिए संकल्प ले लिया है। उन्होंने कहा कि आज प्रदेश की जयराम ठाकुर जी की सरकार द्वारा जनमंच, मुख्यमंत्री हेल्पलाइन, हिम केयर और ग्रहणी योजना, के साथ महिलाओं को 50% बस यात्रा की सुविधा, ग्रामीण क्षेत्रों में पानी का बिल माफ, 125 यूनिट बिजली माफ जैसे लिए गए निर्णयों से जयराम सरकार गरीबों का दिल जीतने में कामयाब हुए हैं। भाजपा के प्रदेश महामंत्री त्रिलोक कपूर ने कहा कि यही नहीं केंद्र की मोदी सरकार द्वारा आयुष्मान भारत योजना, उज्जवला योजना, प्रधानमंत्री जल जीवन मिशन योजना, प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना, प्रधानमंत्री किसान निधि योजना, प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा एवं सुरक्षा बीमा योजनाओं द्वारा गरीबों को एक समान विकास की धारा और आत्मविश्वास के साथ जीने का एक रास्ता दिखाया है। उन्होंने इस अवसर पर पालमपुर क्षेत्र में विकास में जन सहयोग के अंतर्गत 3000 से ज्यादा सोलर लाइट, कामगार कल्याण बोर्ड में 4000 मनरेगा दिहाड़ी दारों को पंजीकृत करना, लगभग 400 महिला मंडलों को महिला सशक्तिकरण एवं सम्मान की दिशा में पेयजल के लिए टंकी। सुख-दुख के उपयोग के लिए 10 गद्दे प्रति महिला मंडल, सहकारिता की दृष्टि से 50 सहकारी समितियों का गठन करके 1100 किसानों को आधुनिक खेती से जोड़कर सीएसआईआर के माध्यम से मुफ्त बीज उपलब्ध करवाना, 100 युवक मंडल को पंजीकृत करके स्पोर्ट्स किट देकर निराश युवाओं को खेल के मैदान तक लाना, सैलून के क्षेत्र पर काम करने वाले 50 से भी ज्यादा कार्यक्रम को सैलून किट देकर प्रोत्साहन देना जैसे अनेकों नए प्रयास पालमपुर में जो किए हैं, उसकी विस्तृत जानकारी व प्रधानमंत्री के मन की बात की जानकारी भी इस कार्यक्रम में दी गई। इस मौके पर नगरी के जॉन प्रभारी साहिल नाग, ग्राम केंद्र प्रभारी देशराज धीमान और बूथ अध्यक्ष रवि कुमार मौजूद रहे।
विश्वविद्यालय में खरीफ चारा दिवस का आयोजन प्रतिमा राणा। पालमपुर चौधरी सरवण कुमार हिमाचल प्रदेश कृषि विश्वविद्यालय में शुक्रवार को खरीफ चारा दिवस मनाया गया। कुलपति प्रोफेसर एचके चौधरी ने किसानों, डेयरी पेशेवरों, छात्रों, कृषि अधिकारियों और वैज्ञानिकों को अपने संदेश में उत्पादन और उत्पादकता को बढ़ाने के महत्व और आवश्यकता को रेखांकित करते हुए कहा कि राज्य के कृषक समुदाय की आजीविका और पोषण सुरक्षा में सुधार के लिए अन्य डेयरी उत्पाद पर कार्य करें। उन्होंने प्रतिभागियों को विश्वविद्यालय के वैज्ञानिकों के साथ-साथ विभिन्न विभागों के अधिकारियों के साथ निकट संपर्क रखने के लिए भी प्रोत्साहित किया, ताकि मूल्यवान चारा संसाधनों का उचित उपयोग किया जा सके और उनके पशुधन की उत्पादकता बढ़ाई जा सके। उन्होंने राज्य में उन्नत चारा किस्मों को पेश करने के लिए वैज्ञानिकों की सराहना की। डॉ. जीसी नेगी पशु चिकित्सा एवं पशु विज्ञान महाविद्यालय के डीन डॉ. मंदीप शर्मा ने बतौर मुख्यातिथि किसानों से कहा कि वे अपने खेतों में गुणवत्ता वाली घास और फोल्डर लगाने के लिए कृषि वैज्ञानिकों से मार्गदर्शन लें। उन्होंने प्रतिभागियों को बताया कि विश्वविद्यालय में बहुत सारे शोध कार्य किए गए हैं, लेकिन चारे की बढ़ती मांग को पूरा करने के लिए प्रौद्योगिकी के वास्तविक उपयोगकर्ताओं तक इसे प्रसारित करने की आवश्यकता है। अनुसंधान निदेशक डॉ. एसपी दीक्षित ने प्रदेश में चारा उत्पादन बढ़ाने का आह्वान किया। सस्य विज्ञान के अध्यक्ष डॉ. नवीन कुमार ने हिमाचल प्रदेश के चारा संसाधन प्रबंधन का अवलोकन करने के अलावा प्रतिभागियों को विश्वविद्यालय में की जाने वाली अनुसंधान गतिविधियों से अवगत कराया। इस दौरान एक तकनीकी सत्र का भी आयोजन किया गया, जिसमें विशेषज्ञों ने किसानों की समस्याओं के समाधान के लिए किसानों से बातचीत की। साथ ही किसानों के लिए चारा फार्म का एक फील्ड विजिट भी आयोजित किया गया। इस कार्यक्रम में भाग लेने वाले 70 किसानों को खनिज मिश्रण और अन्य इनपुट भी प्रदान किए गए।
कैप्टन विक्रम बतरा 48वीं जयंती पर प्रतियोगिता आयोजित प्रतिमा राणा। पालमपुर शक्तिशाली और समृद्ध राष्ट्र के निर्माण में युवा शक्ति ही देश के लिए सबसे अधिक जरूरत है और महापुरषों की जीवन शैली से प्रेरणा लेकर आगे बढ़ने की जरूरत है। यह उद्गार विधान सभा अध्यक्ष, विपिन सिंह परमार ने शुक्रवार को अमर शहीद परमवीर चक्र, कैप्टन विक्रम बतरा की 48वीं जयंती पर शहीद कैप्टन विक्रम बतरा राजकीय महाविद्यालय पालमपुर में आयोजित जयंती समारोह में अपने संबोधन में व्यक्त किए। इस अवसर पर विधान सभा अध्यक्ष ने महाविद्यालय परिसर में शहीद कैप्टन विक्रम बतरा की प्रतिमा पर श्रद्धासुमन अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। उन्होंने शहीद मेजर सुधीर वालिया और शहीद कैप्टन सौरव कालिया को भी श्रद्धासुमन अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। शहीद कैप्टन विक्रम बतरा की 48वीं जयंती पर आयोजित कार्यक्रम में जिला के 12 महाविद्यालयों के छात्रों ने रंगोली, पेंटिंग और कविता पाठ प्रतियोगिता में भाग लिया। परमार ने कहा कि महान विभूतियों की स्मृति में ऐसे कार्यक्रम हम सभी के लिए प्रेरणादायक होते हैं और ऐसे आयोजनों से महान सपूतों को याद करने तथा उनका अनुशरण का अवसर प्राप्त होता है। उन्होंने कहा कि भारत माता के वीर सपूत, कारगिल युद्ध में अदम्य साहस और शौर्य का परिचय देने वाले परमवीर चक्र सम्मानित अमर शहीद कैप्टन विक्रम बतरा की स्मृति में आयोजित जयंती समारोह महान अवसर है। उन्होंने कहा कि यह उनके लिये सौभाग्य की बात है कि इस पावन दिन पर उन्हें कार्यक्रम में शामिल होने का अवसर प्राप्त हुआ है। उन्होंने कहा कि छात्रों को सांचे में ढालने और उन्हें संस्कारित बनाने की सबसे अधिक जिम्मेदारी अध्यापकों की है। उन्होंने अध्यापकों से छात्रों को बड़ा इंसान बनाने के साथ-साथ संस्कारित नागरिक बनाने का भी आह्वान किया। विधानसभा अध्यक्ष ने कहा कि महाविद्यालय में ऑडिटोरियम बनाने के लिए वे और त्रिलोक कपूर सामुहिक रूप मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर से पैरवी करेंगे। उन्होंने महाविद्यालय में 20 सोलर लाइट भी देने की घोषणा की। इससे पहले विधान सभा अध्यक्ष ने महाविद्यालय परिसर में 10 लाख से बने जिम का लोकार्पण किया। कार्यक्रम विशिष्ट अतिथि के रूप में हिमाचल प्रदेश वूल फेडरेशन के अध्यक्ष त्रिलोक कपूर ने शिरकत की। शहीद कैप्टन विक्रम बतरा की माता कमल कांत बतरा, पिता जीएल बतरा, विशेष रूप में उपस्थित रहे। इस अवसर पर विधान सभा अध्यक्ष ने प्रतियोगिताओं के विजेताओं को पुरस्कृत किया। इससे पहले वूल फेडरेशन के अध्यक्ष त्रिलोक कपूर ने कहा कि यह गौरव की बात है कि उन्हें अमर शहीद कैप्टन विक्रम बतरा की जयंती पर आयोजित कार्यक्रम में शामिल होने का अवसर प्राप्त हुआ है। उन्होंने कहा कि हिमाचल प्रदेश वीरों की भूमि हैं। उन्होंने कहा कि छात्र शहीद कैप्टन विक्रम बतरा की कुर्बानी और मातृभूमि की रक्षा में उनके योगदान से प्रेरणा लें। उन्होंने कहा कि शहीद कैप्टन विक्रम बतरा राजकीय महाविद्यालय बेहतर शिक्षण संस्थानों में शुमार है और सरकार यहां तमाम मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध करवाने के लिए प्रतिबद्ध है। कार्यक्रम में शहीद मेजर सुधीर वालिया के परिवार से सीमा और सिमरन, मंडल अध्यक्ष सुलाह देश राज शर्मा, पार्षद राकेश गिल, अनिता राणा, एसएमसी अध्यक्ष मंजू गुलेरिया, एससी मोर्चा से कश्मीर सिंह, महाविद्यालय की प्रधानाचार्य प्रज्ञा मिश्रा, तहसीलदार सार्थक शर्मा सहित विभिन्न महाविद्यालयों के अध्यापक और छात्र तथा गणमान्य लोग उपस्थित रहे।
इंडियन नॉर्थ जोन एथलेटिक चैंपियनशिप 2022 का आयोजन करनाल हरियाणा में किया गया। जिसमें पंजाब, हरियाणा, जम्मू कश्मीर, दिल्ली, उत्तर प्रदेश, झारखंड, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश, राज्य से आए धावकों ने हिस्सा लिया। प्रतियोगिता में पंद्रह सौ मीटर की दौड़ में हिमाचल प्रदेश से शिवम शर्मा ने स्वर्ण पदक हासिल किया। शिवम शर्मा हिमाचल प्रदेश, जिला कांगड़ा के पचरुखी गांव बियाड़ा के रहने वाले हैं तथा पिछले कई वर्षों से लगातार कई प्रतियोगिताओं को अपने नाम करवा चुके हैं। 20 वर्षीय शिवम शर्मा धर्मशाला डिग्री कॉलेज में द्वितीय वर्ष के छात्र हैं, तथा एक गरीब परिवार से संबंध रखते हैं। उनके पिता मनोज कुमार किसान है तथा दूध बेचकर शिवम को खेल के क्षेत्र में आगे बढ़ा रहे हैं। वही आज शिवम शर्मा का पंचरुखी बाजार में पहुँचने पर भव्य स्वागत किया गया।
*पहले राजस्थान और छत्तीसगढ़ में गारंटी लागू करें फिर हिमाचल की बात करे कांग्रेस कांग्रेस नेता विप्लव ठाकुर की ओर से गारंटी लागू करने की बात पर बीजेपी नेता त्रिलोक कपूर ने सवाल पूछते हुए कहा कि कांग्रेस पहले राजस्थान और छत्तीसगढ़ में 300 यूनिट बिजली और महिलाओं को हर महीने 1500 रुपये देने जैसी दो गारंटी लागू करके दिखाए फिर हिमाचल की बात करे। त्रिलोक कपूर ने कहा कि कांग्रेस हिमचाल में छत्तीसगढ़ का गोबर मॉडल थोपने की कोशिश कर रही है और देवभूमि हिमाचल की प्रबुद्ध जनता कांग्रेस के प्रपंचों का चुनावों में जवाब देगी। बीजेपी नेता त्रिलोक कपूर ने विप्लव ठाकुर से पूछा कि कांग्रेस ने 18 से 60 वर्ष की हर महिला को 1500 रुपये हर महीना देने की बात कही है। इस हिसाब से एक महीने का खर्च 375 करोड़ रुपये और एक साल का खर्च 4 हज़ार 500 करोड़ बतना है। त्रिलोक कपूर ने कहा कि कांग्रेस बताए कि इतने पैसे कांग्रेस कहां से लाएगी। क्योंकि आज हिमाचल में केंद्र सरकार करीब 1 हज़ार 500 करोड़ की लागत से एम्स बना रही है। यदि हिमाचल में सरकार के पास इतने पैसे होते तो तत्कालीन वीरभद्र सरकार कम से कम 3 एम्स हिमाचल में एक साल में ही खोल सकती थी। अपने आपको बड़े इकोनॉमिस्ट बताने वाले कांग्रेस के लोगों को इतना सा अर्थशास्त्र समझ नहीं आ रहा, फिर यदि कांग्रेस इसे गारंटी बता रही है तो इसे छत्तीसगढ़ और राजस्थान में लागू करे। बीजेपी नेता त्रिलोक कपूर ने कहा कि विप्लव ठाकुर कहती हैं कि हम सरकार में आते ही हिमाचल में 300 यूनिट बिजली फ्री करेंगे। त्रिलोक कपूर ने पूछा कि राजस्थान और छत्तीसगढ़ में तो कांग्रेस की सरकार चल ही रही वहां कांग्रेस क्यों 300 यूनिट बिजली फ्री नहीं दे रही। त्रिलोक कपूर ने कहा कि आज हिमाचल प्रदेश में 14 लाख से ज्यादा बिजली उपभोक्ताओं का बिजली बिल जीरो आ रहा है। एक परिवार की हर महीने 400 से 500 रुपये की बचत हो रही है। ग्रामीण क्षेत्रों में लोगों से पानी के बिल नहीं लिए जा रहे। आयुष्मान और हिमकेयर योजना के माध्यम से 4 लाख 76 हज़ार से ज्यादा मरीजों का निशुल्क इलाज किया गया और सरकार करीब 500 करोड़ इस पर खर्च कर चुकी है। त्रिलोक कपूर ने कहा कि सच तो यह है कि कांग्रेस के पास कोई विजन ही नहीं है। कांग्रेस हिमाचल में 2012 से 2017 तक सत्ता में रही। उन पांच वर्षों में कांग्रेस न तो लोगों के लिए निशुल्क इलाज और न ही निशुल्क बिजली की व्यवस्था कर पाई। अब जब हिमाचल सरकार ने ये सभी कार्य कर दिए तो इनके पास कोई काम करने के लिए बचा नहीं। यही वजह है कि इन्हें समझ नहीं आ रही कि क्या विजन जनता के सामने पेश किया जाए।
पालमपुर नगर निगम के राष्ट्रीय राजमार्ग में हर 20 मीटर पर सोलर लाइट लगेगी। उक्त जानकारी भाजपा के प्रदेश महामंत्री एवं हिमाचल प्रदेश वूल फेडरेशन के चेयरमैन त्रिलोक कपूर ने बनूरी वार्ड में राष्ट्रीय राजमार्ग पर स्थानीय पार्षद मोनिका शर्मा की उपस्थिति में सोलर लाइट का शुभारंभ करने के उपरांत अपनी एक प्रेस विज्ञप्ति में दी। कपूर ने बताया कि नगर निगम पालमपुर में आने वाले राष्ट्रीय राजमार्ग पर हर 20 मीटर की दूरी पर सोलर लाइट लगाई जाएगी, जिससे राष्ट्रीय राजमार्ग का अंधेरा हमेशा के लिए मिट जाएगा। उन्होंने कहा कि भाजपा जो कहती है वह करके दिखाती है। भाजपा ने नगर निगम चुनाव से पहले कहा था कि हम इस प्रकार की व्यवस्था देंगे, हमने कहा था हर गरीब को घर मिलेगा, आज 432 घर मंजूर होकर गरीब लोगों को मिले है। हमने कहा था कि पूरे पालमपुर मे लाइटें लगाकर पालमपुर का अंधेरा दूर करेंगे, आज हजारों लाइटें पालमपुर के हर कोने में लग चुकी हैं और राष्ट्रीय राजमार्ग पर भी लगनी शुरू हो गई है। आज पालमपुर के रास्तों को चकाचक करने का काम पूरे जोरों से चला हुआ है। आज करोड़ों रुपए नगर निगम को पालमपुर के विकास के लिए आ रहे हैं जोकि जयराम सरकार का वादा था, अपने वादे को जयराम सरकार बखूबी निभा रही है। इस मौके पर बनूरी के पूर्व प्रधान अजय शर्मा सहित दर्जनों भाजपा कार्यकर्ता मौजूद रहे।
कोविड टीकाकरण के अंतर्गत वीरवार को महाविद्यालय के रेड रीबन क्लब अधिकारी प्रो किरण शर्मा तथा सिविल अस्पताल के चिकित्सा अधिकारियों की सहायता से वैक्सीनेशन कैंप का आयोजन किया गया। इसमें महाविद्यालय के प्रचार्य डा प्रदीप कुमार कोंडल ने कैंप की शुरुआत की तथा विद्यार्थियों को बूस्टर डोज़ लगाने के लिए प्रेरित किया। कैंप के दौरान 18 वर्ष आयु से ऊपर योग्य विद्यार्थियों को एहतियाती खुराक लगाई गई।
उपमण्डल देहरा के अन्तर्गत पड़ते निचली बड्डल के निवासी साहिल कुमार की बाइक दुर्घटना में मौत हो गई। जानकारी के मुताबिक देर शाम उक्त युवक अपनी बाइक पर सवार होकर बढ़ल की ओर जा रहा था कि अचानक वह एक पहाड़ी से टकरा गया। प्राथमिक उपचार के लिए युवक को देहरा सिविल अस्पताल ले जाया गया, उसके बाद युवक को टांडा अस्पताल रेफर किया गया। युवक की हालत गम्भीर होने के चलते उसे पीजीआई रेफर कर दिया, जहां इसकी रास्ते में ही मौत हो गयी है। मिली जानकारी के मुताबिक साहिल के माता पिता नहीं है तथा यह अपने नाना विधि चन्द गांव निचली बढल घर में ही रहता था। मामले की पुष्टि करते हुए एसएचओ देहरा कुलदीप सिंह ने बताया कि पुलिस मामले की जाँच कर रही है ।


















































