कुल्लू: सैंज में नाकाबंदी के दौरान महिला से 2 किलो 35 ग्राम चरस और 56 ग्राम अफीम बरामद
( words)
पुलिस थाना सैंज की टीम ने पागल नाला के समीप सैंज–लारजी सड़क पर नाकाबंदी के दौरान एक एचआरटीसी बस को चेकिंग के लिए रोका। जांच के दौरान बस में सवार बकशाहल निवासी एक महिला के कब्जे से कुल 2 किलो 35 ग्राम चरस और 56 ग्राम अफीम बरामद की गई।
इस संबंध में पुलिस थाना सैंज में आरोपी महिला के खिलाफ मादक पदार्थ अधिनियम की धारा 18 और 20 के तहत मामला दर्ज किया गया है। पुलिस द्वारा आरोपी महिला से गहन पूछताछ की जा रही है, ताकि बरामद मादक पदार्थ के स्रोत, सप्लाई चेन और इससे जुड़े नेटवर्क का पता लगाया जा सके।
