कुनिहार: 15 जुलाई को होगी पेंशनर्ज़ एवं वरिष्ठ नागरिक कल्याण संगठन इकाई पट्टा बराबरी हरीपुर की बैठक
( words)
पेंशनर्ज एवं वरिष्ठ नागरिक कल्याण संगठन इकाई पट्टा बराबरी हरिपुर की मासिक बैठक सोमवार 15 जुलाई को पेंशनर भवन पट्टा बराबरी में आयोजित होगी। जानकारी देते हुए इकाई अध्यक्ष डी डी कश्यप व महासचिव जगदेव गर्ग ने बताया कि वर्तमान इकाई की कार्यकारणी का तीन वर्ष का कार्यकाल पूरा हो चुका है और नई कार्यकारणी के गठन के लिए इस बैठक में चर्चा की जाएगी तथा आगामी पेंशनर्ज संघ का अधिवेशन बुलाने के लिए तिथि व समय तय किया जाएगा। अध्यक्ष व महासचिव ने सभी इकाई पदाधिकारियों से अपील की है कि सोमवार 15 जुलाई को सुबह ठीक 11 बजे पेंशनर भवन में पंहुचकर बैठक की शोभा बढ़ाएं तथा अपने - अपने विचार साझा करें।
