कुनिहार : सेवानिवृत्त कर्मचारी कल्याण मंच अर्की ने सदस्य की मृत्यु पर परिवार को दी आर्थिक मदद

-स्व. नरेश कुमार की पत्नी को कुठाड़ जाकर दिए 10 हजार
-इकाई अध्यक्ष बलबीर चौधरी ने दी जानकारी
हिमाचल पथ परिवहन सेवानिवृत्त कर्मचारी कल्याण मंच अर्की इकाई द्वारा इकाई सदस्य नरेश कुमार की मृत्यु पर उनके घर जाकर उनके परिवार को आर्थिक सहायता दी गई। इकाई अध्यक्ष बलबीर चौधरी ने बताया कि नरेश कुमार 2017 में ग्रामीण हिमाचल पथ परिवहन निगम शिमला से बतौर परिचालक सेवानिवृत्त हुए थे। सेवानिवृत्ति के बाद वह इकाई के स्थाई सदस्य थे।
उन्होंने बताया कि संगठन द्वारा पिछले चार वर्षों से एक योजना चलाई हुई है, जिसमें संगठन के किसी भी सदस्य की मृत्यु होने पर उनके परिवार को 10 हजार रुपये की आर्थिक सहायता दी जाती है। इसी कड़ी में आज नरेश कुमार के घर कुठाड़ जाकर उनके परिवार को सांत्वना देते हुए यह सहायता राशि उनकी पत्नी रीता देवी को प्रदान की गई। इस मौके पर कल्याण मंच के कार्यकारी प्रदेशाध्यक्ष बृजलाल ठाकुर, जिला सचिव रघुनाथ शर्मा, अर्की इकाई अध्यक्ष बलबीर चौधरी, कोषाध्यक्ष शेरसिंह ठाकुर व संतराम ठाकुर मौजूद रहे।