कुनिहार: सायरी विद्यालय में हुआ जोन कंडाघाट अंडर 14 छात्र खेलकूद प्रतियोगिता का शुभारंभ
राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय सायरी में जोन कंडाघाट छात्र अंडर-14 खेल प्रतियोगिता का शुभारंभ हुआ। खेल प्रतियोगिता में बतौर मुख्य अतिथि रमेश ठाकुर समाज सेवी व पूर्व मार्केटिंग बोर्ड अध्यक्ष ने शिरकत की ,वही सुंदर सिंह जसबाल विशिष्ट अतिथि के रूप में मौजूद रहे। दीप प्रज्वलित करके व डीएसएसए सोलन के झंडे का ध्वजारोहण करके खेल प्रतियोगिता का शुभारंभ किया। इस दौरान विद्यालय की छात्राओं ने वन्दे मातरम प्रस्तुत किया। खेल प्रतियोगिताओं में खंड कंडाघाट के 14 स्कूलों के लगभग 186 छात्र खिलाड़ी कबड्डी,वॉलीबॉल,खोखो,बेडमिन्टन आदि खेल प्रतियोगिताओं में अपने हुनर का प्रदर्शन करेंगे। विद्यालय प्रधानाचार्य इंदु शर्मा, एडीपीओ सोलन ,एसएमसी अध्यक्ष व विद्यालय के अध्यापक वर्ग ने मुख्यातिथि का सायरी पहुंचने पर जोरदार स्वागत किया। एडीपीओ ने मुख्य अतिथि सहित सभी लोगों का स्वागत किया। विद्यालय प्रधानाचार्य इंदु शर्मा व एसएमसी अध्यक्ष पवन ठाकुर ने मुख्य अतिथि को स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया। विद्यालय की छात्राओं ने देश भक्ति गीतो ये मेरे वतन के लोगो,मां तुझे सलाम,ये वतन आबाद रहे तू,पर खूबसूरत प्रस्तुति देकर सभी का मन मोह लिया।
विद्यालय प्रधानाचार्य इन्दु शर्मा ने सभी मेहमानों तथा विशेष रूप से मुख्य अतिथि तथा विशिष्ट अतिथि का हार्दिक स्वागत किया। अपने संबोधन में उन्होंने कहा कि खेल अनुशासन में रहना सिखाता है अतः सभी खिलाड़ियों को हार-जीत की परवाह न करते हुए अपना उत्कृष्ट प्रदर्शन देना जरूरी है। उन्होंने जानकारी दी कि यह टूर्नामेंट सायरी स्कूल में पहली बार अयोजित किया गया है जो की बहुत ही खुशी की बात है। मुख्यातिथि रमेश ठाकुर ने सभी खिलाड़ियों को शुभकामनाएं दी व खेल को खेल भावना से खेलने के लिए कहा। अन्याय, कुंसगति के खिलाफ हर एक युवा को लड़ना चाहिए। इस दौरान कार्यक्रम में उद्घाटन समारोह में अंजु राठौर प्रधान ग्राम पंचायत सायरी, रीता कौंडल प्रधान ग्राम पंचायत काहला, जीतराम, शिवसिंह, लच्छ्मी सिंह, मदन कौशल, गोपाल शर्मा, नानक चंद, धर्मदत, रमेश कौंडल तथा एस.. एम.सी. प्रधान पवन ठाकुर तथा कार्यकारिणी सदस्यों सहित कई लोग मौजूद रहे।
