इंदौरा विधानसभा के मज़दूर कामगारों को मिलेगी सरकार की योजनाएं: राजीव राणा

विधानसभा क्षेत्र इंदौरा के वन विश्राम गृह मे असंगठित कामगार एवं कर्मचारी कांग्रेस (केकेसी )की बैठक का आयोजन किया गया। यह बैठक जिलाध्यक्ष नितेश कुमार व ब्लॉक अध्यक्ष राहुल पाठनिया की अध्यक्षता मे सम्पन्न हुई। इस बैठक में बतौर मुख्यतिथि असंगठित कामगार एवं कर्मचारी कांग्रेस के प्रदेश चेयरमैन राजीव राणा ने शिरकत करते हुए कहा कि इंदौरा विधानसभा के मज़दूर कामगारों को सरकार की योजनाएं मिलेगी ताकि पिछले काफ़ी बर्षों तक का रुका विकास हो सके। राजीव राणा ने कहा कि प्रदेश के मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू द्वारा कामगारों की दिहाड़ी बढ़ाना प्रदेश की जनता से संवेदनशिलता को दर्शाता है।
राणा ने तीखे व्यंग्य मे कहा कि जिस प्रकार केंद्र की मोदी सरकार ने मज़दूरों के हक़ को खाया है,लेबर कोड को खत्म किया। उसके विपरीत प्रदेश के मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू ने प्रदेश के असंगठित क्षेत्र के सभी वर्गों के लिये संवेदनशील सोच रख मज़दूरों की दिहाड़ी बढ़ा साबित किया कि प्रदेश मे सही मायने मे सुख की सरकार है।