पालमपुर : सांबा ढाटी में10 से 12 अप्रैल तक हाेगा लखदाता छिंज-मेला का आयाेजन
( words)
उपमंडल पालमपुर के अधीन लखदाता छिंज मेला कमेटी सांबा ढाटी ने आज एक बैठक आयाेजन किया गया। मेला स्थल पर अध्यक्ष कुलबीर सिंह राणा और सचिव अमर सिंह राणा ने की बैठक की अध्यक्षता। बैठक में 10 से 12 अप्रैल तक को होने वाले छिंज मेले की रूप रेखा के बारे में विचार-विमर्श किया गया। इस मौके पर पैट्रोल पंप वाले अश्विनी राणा उर्फ बंटू ने मेले की बड़ी माली के लिए 71 हजार रुपए देने का ऐलान किया। इस बैठक में कमेटी के कुल 52 सदस्यों ने भाग लिया। साथ ही ग्राम पंचायत रोड़ा व सांबा के वरिष्ठ सदस्य भी विशेष रूप से उपस्थित रहे।
