लंबागांव : आंगनबाड़ी कार्यकर्ता एवं सहायिका का परिणाम घोषित
( words)
बाल विकास परियोजना लंबागांव के अंतर्गत आंगनबाड़ी केंद्रों में आंगनबाड़ी कार्यकर्ता व सहायिका के पद के लिए सात अक्तूबर तक आवेदन मांगे गए थे। बाल विकास परियोजना अधिकारी रोहित थापा ने जानकारी देते हुए बताया कि जिसका परिणाम आज निकाल दिया गया। आंगनवाड़ी कार्यकर्ता के लिए वंदना,सपना शर्मा, वर्षा चौहान, अंकिता, शिवानी, पूजा और आंगनबाड़ी सहायिका के लिए रेखा, वीना,सुनैना, मीनू, मंजू, ममता, शिवानी, शिवानी, शिल्पा, नीलम कुमारी, शानू व नरेश कुमारी को चयनित किया गया।
