कांगड़ा : लंज कॉलेज ने मनाया वार्षिक समारोह, विधायक पठानिया रहे मुख्यातिथि
राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय लंज में वार्षिक पारितोषिक वितरण समारोह मनाया गया। समारोह में जिला विधायक शाहपुर केवल सिंह पठानिया व उनकी पत्नी सुनंदा पठानिया ने बतौर मुख्यातिथि शिरकत की। महाविद्यालय पहुंचने पर मुख्यतिथि का भव्य स्वागत किया गया। मुख्यतिथि ने 16 लाख में बनी आईसीटी लैब का शुभारंभ किया। वहीं, कार्यक्रम की शुरुआत दीप प्रज्वलन व सरस्वती वंदना के साथ हुई। वहीं, सांस्कृतिक कार्यक्रम के दौरान कॉलेज के विद्यार्थियों ने विभिन्न प्रस्तुतियों देशभक्ति गान, एकल गायन, युगल गायन, एकल डांस, युगल डांस के माध्यम से उपस्थित जनसमूह का खूब मनोरंजन किया।
कार्यकारी प्राचार्य डॉ. बृजेन्द्र भूषण ने कॉलेज की वार्षिक रिपोर्ट प्रस्तुत की। मुख्यातिथि ने कॉलेज की विभिन्न गतिविधियों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया। विधायक केवल सिंह पठानिया ने लंज कॉलेज में वार्षिक वितरण समारोह में पूर्व मुख्यमंत्री स्व. राजा वीरभद्र सिंह को याद करके कहा कि अगर राजा पूर्व मुख्यमंत्री न होते तो आज ये दिन देखने को नहीं मिलता।
आज प्रदेश में कांग्रेस की सुखविंदर सिंह की सरकार सत्ता के लिए नहीं, बल्कि व्यवस्था बदलने के लिए आई है। तीन महीनों में लंज कॉलेज को आईटीसी लैब के साथ 29 लाख स्वीकृति किए हैं। मोबा गांव को पुल की स्वीकृति मिल चुकी है। जल्द ही लंज से मोवा के लिए पुल की सुविधा मोवा की जनता को मिलेगी। पानी की समस्या को दूर किया जाएगा। जल्द से जल्द स्थाई रूप से बिजली की सुविधा लंज कॉलेज को मिल जाएगी। प्रदेश में बजट की सराहना करते हुए कहा कि सुखविंदर सिंह सुक्खू की सरकार ने जनता को बिना बोझ के ऐतिहासिक बजट पेश किया है।
कांग्रेस पार्टी ने चुनावों के समय में जो जनता से वादे किए थे, अब सरकार ने उनको सरकारी दस्तावेज बनाकर काम करना शुरू कर दिया है। अब प्रदेश में स्वास्थ्य को लेकर हर विधानसभा क्षेत्र में बेलनेस हॉस्पिटल बनाया जाएगा। कांग्रेस सरकार प्रदेश को हरित क्रांति बनाया जाएगा। मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू की सरकार बचनबद्ध है कि जनता को पांच वर्षाें में कर्ज मुक्त करने का निर्णय लिया है। विधायक पठानिया ने कहा कि चंगर क्षेत्र में पानी की दो योजनाओं को एक साल में पूरा किया जाएगा।
