देहरा : सूरजपुर मे गत रात अचानक एक गाड़ी गलत साईड मे जाकर पेड से टकराई
( words)
विनायक ठाकुर । देहरा
पुलिस थाना देहरा के अंतर्गत ढलियारा के नजदीक सूरजपुर-ढलियारा मार्ग पर एक तीखे मोड़ पर गलत दिशा में जाकर सफेदे के पेड़ से टकरा गई। गनीमत रही की इस हादसे में कोई जानी नुकसान नहीं हुआ, परंतु गाड़ी को भारी क्षति पहुंची है। सड़क पर दूसरी ओर अगर पेड़ न होता तो गाड़ी आगे गहरी गहरी खाई में गिर सकती थी, जिससे बहुत बड़ा हादसा हो सकता था यह कार ढलियारा से डाडासीबा मार्ग पर जा रही थी और ड़ेही खड्ड के करीब एक मोड़ पर यह हादसा हो गया। गाड़ी में चालक व अन्य लोग बाल-बाल बचे। डाडासीबा से ढलियारा मार्ग पर प्रति दिन हादसे हो रहे हैं बीते दो दिन पहले आरा चौंक में बाइक चालक हादसे में घायल हो गया था।
