डाडासीबा : बतवाड में तेंदुए ने गाय पर किया हमला
डाडासीबा के गांव बतवाड में करीब तीन दिन से बेखौफ घूम रहा तेंदुआ अब इलाके के पालतू पशुओं को अपना निशाना बनाने लगा है। रविवार सुबह तेंदुए ने अचानक प्रताप चंद मेहरा की पालतू गाय पर हमला बोल दिया। प्रताप चंद ने बताया कि उन्होंने रविवार सुबह अपने पशुओं को पशुशाला के साथ राधा स्वामी सत्संग घर के करीब घास चराने के लिए छोड़ा था, वहां पर तेंदुए ने उनकी एक गाय पर हमला कर उसे बुरी तरह घायल कर डाला। हालांकि लोगों को देखकर भाग तेंदुआ निकला, वरना गाय के साथ घास चरने छोडे अन्य पशुओं को भी यह तेंदुआ मौत की नींद सुला देता।
डाडासीबा के प्रधान परमेश्वरी दास ने स्थानीय प्रशासन व वन विभाग से जल्द से जल्द तेंदुए को पकडऩे की मांग की है, ताकि यह तेंदुआ लोगों को नुकसान न पहुंचा सके। उन्होंने विभाग से तेंदुए को पकड़ने के लिए तुरंत पिंजरा को कहा है। इस संबंध में रेंजर अधिकारी नरेंद्र सिंह डाडासीबा से बात की गई तो उन्हौने बताया कि शीघ्र ही तेंदुए को पकड़ने के लिए पिंजरा लगाया जाएगा।
