पहले मैच की तरह कल भी बेहतरीन खेल दिखाएगा बांग्लादेश : रंगना
( words)
-बॉलिंग कोच बोले, पिछले मैच में शानदार रही स्पिन बॉलिंग
-अगर कल तेज गेंदबाजों की जरूरत होगी तो उन्हें भी मैदान में उतारेंगे
आईसीसी वर्ल्ड कप में धर्मशाला स्टेडियम में पहला मुकाबला जीतने के बाद बांग्लादेश टीम के स्पिन बॉलिंग कोच रंगना हैरात ने कहा कि धर्मशाला आउटफील्ड को देखते हुए पहले मैच की तर्ज पर खेलेंगे। उन्होंने कहा कि आईसीसी की ओर से आउटफील्ड को लेकर चाहे जो भी कमेंट किया गया है, हम पहले मैच की तरह ही खेलेंगे। उन्होंने कहा कि पहले मैच में पिच के अनुसार ही स्पिनर गेंदबाजों का प्रयोग किया गया।
कोच ने कहा कि बांग्लादेश टीम में अगर तेज गेंदबाजों की जरूरत होगी तो प्लान के तहत उन्हें मैदान में उतारा जाएगा। विश्व कप के अन्य मुकाबले भी हम देख रहे हैं, जिसमें अलग-अलग रिजल्ट देखने को मिल रहे हैं, हम भी अपने आगामी मैचों के लिए तैयार हैं।
उन्होंने कहा कि स्पिन बॉलिंग ने पिछले मैच में बेहतरीन खेल दिखाया है, जिससे पूरी टीम बहुत खुश है। हैरात ने कहा कि अधिक बारिश के कारण आउटफील्ड में कमियां बताई जा रही हैं, लेकिन हम १०० मैदान में उतरते हैं तो इसमें कोई कमी नहीं रहती है।
