मनदीप मनू पहलवान ने कज़ाकिस्तान में आयोजित ग्रेप्पलिंग विश्व कप 2025 में जीता कांस्य पदक

भारतीय ग्रेप्पलिंग संघ की टीम की ओर से हिमाचल प्रदेश के जिला सोलन के जगजीत नगर के अंतर्राष्ट्रीय पहलवान मनदीप ने विश्व ग्रेप्पलिंग कप में 62 किलो भार वर्ग में नोगी इवेंट में कांस्य पदक जीतकर कर देश के साथ प्रदेश का नाम भी विश्व स्तर पर रोशन किया। यह जानकारी हिमाचल प्रदेश एमेच्योर ग्रेप्पलिंग संघ के अध्यक्ष संजय कुमार ने जिला मंडी में मुख्य कार्यलय में मीडिया से बातचीत करते हुए दी। सजंय कुमार ने बताया कि भारतीय ग्रेप्पलिंग संघ के अध्यक्ष ओम प्रकाश नरवाल (आई पी एस) महासचिव सुबोध कुमार यादव व भारत मे ग्रेप्पलिंग खेल के संस्थापक शिव कुमार पांचाल के मार्गदर्शन से यह संभव हो पाया है।
हिमाचल प्रदेश एमेच्योर ग्रेप्पलिंग संघ के ग्रेप्पलिंग कोच एशियाई पदक विजेता जितेंद्र चौहान ने बताया कि हमारे खिलाड़ियों का विश्व ग्रेप्पलिंग प्रतियोगिता में सराहनीय प्रदर्शन रहा। देश के लिए कांस्य पदक जीतकर प्रदेश का खिलाड़ी ला रहा है एक कोच के लिए इस से बड़ी खुशी की बात क्या हो सकती है।