राजौरी में आतंकवादियों से मुठभेड़ में मरूंह का अरविंद शहीद, क्षेत्र में मातम का माहौल
( words)
विकास खंड सुलह के अंतर्गत आने वाली ग्राम पंचायत मरूंह के गांव चटीयाला का 33 बर्षीय अरविंद कुमार जम्मू-कश्मीर के राजौरी जिले में शुक्रवार सुबह सुरक्षाबलों की आतंकियों से मुठभेड़ में शहीद हो गया। अरविंद कुमार भारतीय सेना की 9 पैरा रेजीमेंट मे पिछले 12 वर्षों से तैनात थे और श्रीनगर के कुपवाड़ा में अपनी सेवाएं दे रहे थे। अरविंद अपने पीछे दो छोटी बेटियां , पत्नी और बुजुर्ग माता पिता छोड़ गए हैं। अरविंद की शहादत की खबर उसके परिजनों को शुक्रवार दोपहर बाद पता चली ।
खबर सुनते ही अरविंद के घर चीखो पुकार से माहौल गमगीन हो गया। अरविंद की शहादत की खबर क्षेत्र में आग की तरह फैल गई। वहीं रिस्तेदार व गांव के सेंकड़ों लोग अरविंद के घर उसके परिवारजनों को के ढांढस बंधाने को पहुंचे गए । अरविंद के भाई भूपेन्द्र कुमार ने बताया कि शहीद अरविंद अभी दो महीने पहले ही छूटी काट कर बापिस अपनी पोस्टिंग पर गये थे। भाई ने बताया कि उन्हें सेना की ओर से फोन पर बताया गया कि उनके भाई को गोली लगी है ओर वह घायल हैं। जब वह घर पर आए तो दोवारा फोन आया कि अरविंद की आतंकी मुठभेड़ में मौत हो गई है। मिली जानकारी के अनुसार अरबिंद की पूरी रेजिमेंट को कुपवाड़ा से पूंछ बुलाया गया था। सेना को भनक लगी थी कि उस इलाके में एक गुफा में आतंकियों का समूह छुपा हुआ है।
अरविंद व उनके साथियों ने उन पर हमला किया जिस दौरान आतंकियों की गोलियों का जवाब देते हुए अरबिंद और उनके चार अन्य साथी जवान भी शहीद हो गए।अरबिंद का पार्थिव शरीर शनिबार दोपहर बाद उनके पैतृक गांव सूरी चट्टियाला पहुंचने की उम्मीद है।
