कांगड़ा : शरण कॉलेज घुरकड़ी में मनाया शहीदी दिवस
शरण कॉलेज ऑफ एजुकेशन फॉर वीमेन घुरकड़ी में शहीदी दिवस के अवसर पर स्वतन्त्रता सैनानियों के चरित्र पर आधारित प्रदर्शनी लगाई गई। इसमें कॉलेज के चारों सदनों की छात्राओं ने अपना हुनर दिखाया। कार्यक्रम की शुरुआत कॉलेज निदेशक शालिनी सैनी, अकादमी निदेशक मल्लिका शर्मा सैनी, कॉलेज प्रिंसिपल डॉ. सुमन शर्मा व स्कूल प्रिंसिपल डॉ. आरती शर्मा ने भगत सिंह, राजगुरु, सुखदेव की प्रतिमा के आगे दीप प्रज्वलित कर की।इसके बाद चारों सदनों की छात्राओं ने शहीदों के जीवन पर प्रकाश डालते हुए शहीदों का रोल प्ले किया। उन्होंने भगत सिंह, राजगुरु, सुखदेव के फांसी के दृश्य को दर्शाया।
छात्राओं की इस प्रस्तुति ने सबकी आंखें नम कर दीं। छात्राओं द्वारा लगाई गई प्रदर्शनी में पोर्ट्रेट, पोस्टर, लाइफ स्केच, स्लोगन आदि आकर्षण का केंद्र रहे। प्रदर्शनी के माध्यम से छात्राओं ने अठारह सौ सत्तावन से लेकर उन्नीस सौ सैंतालीस तक के इतिहास को दर्शाकर वीर सैनानियों को याद किया। ग्यारह बजकर 5 मिनट पर पर दो मिनट का मौन रखा गया। अंत में कॉलेज की प्रिंसिपल डॉ. सुमन शर्मा ने उन तमाम वीर हस्तियों को याद किया, जिन्होंने देश के लिए अपने प्राण न्यौछावर किए हैं।
