इंदौरा स्कूल में दिव्यांग बच्चों के लिए कल लगेगा चिकित्सा शिविर
( words)
समग्र शिक्षा अभियान जिला कांगड़ा के सौजन्य शिक्षा खंड इंदौरा की राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय इंदौरा में कल दिव्यांग बच्चों के लिए चिकित्सा शिविर लगाया जा रहा है, जिसमें विशेषज्ञ डाक्टरों का दल इन विशेष आवश्यकता वाले बच्चों के स्वास्थ्य की जांच करेंगे और समग्र शिक्षा अभियान के सौजन्य से उनकी आवश्यकता के अनुसार निशुल्क उपकरण उपलब्ध करवाए जाएंगे।
य़ह जानकारी देते हुए खंड प्रारंभिक शिक्षा अधिकारी इंदौराइंदु शर्मा ने सरकारी स्कूलों में पढ़ने वाले सभी दिव्यांग बच्चों के अभिभावकों से आग्रह किया कि वे अपने बच्चों को शिविर में अवश्य लेकर आएं और लाभ उठाएं। बच्चों के आने-जाने के किराये के साथ साथ दोपहर के खाने और रिफ्रेशमेंट की व्यवस्था होगी। सभी पाठशाला प्रमुखों से भी आग्रह किया कि वे अपने स्कूलों में पढ़ने वाले कक्षा 1 से 12 तक के सभी विशेष आवश्यकता वाले बच्चों की उपस्थिति सुनिश्चित करेंगे।
