कुनिहार में हिमाचल पथ परिवहन सेवा निवृत्त कर्मचारी कल्याण मंच अर्की इकाई की बैठक स्थगित
( words)
हिमाचल पथ परिवहन सेवा निवृत कर्मचारी कल्याण मंच अर्की इकाई की हर महीने 15 तारीख को होने वाली मासिक बैठक इस महीने नही होगी। जानकारी देते हुए इकाई अध्यक्ष बलबीर चौधरी ने बताया कि किन्ही विशेष कारणों से इस महीने 15मई को होने वाली इकाई की बैठक को स्थगित किया गया है। अब यह बैठक अगले महीने 15 जून को पेंशनर भवन तालाब कुनिहार में सुबह 11बजे रखी गई है, जिसमे सभी इकाई सदस्यो से अपील की गई है कि 15जून को अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर बैठक में भाग लें ताकि पेंशनरों की समस्याओं के बारे चर्चा व विचार विमर्श कर अगली रणनीति बनाई जा सके।
