हिमाचल परिवहन सेवा निवृत कर्मचारी कल्याण मंच अर्की इकाई की हुई बैठक
**सरकार व निगम प्रबंधन के प्रति पेंशनरों में भारी रोष
कुनिहार:- हिमाचल परिवहन सेवा निवृत कर्मचारी कल्याण मंच अर्की इकाई की मासिक बैठक पेंशनर भवन कुनिहार में इकाई अध्यक्ष बलबीर चौधरी की अध्यक्षता में संपन्न हुई। बैठक में सर्वप्रथम सभी ने एक दूसरे को स्वतंत्रता दिवस की बधाई दी । उसके उपरांत बरसात के कारण प्रदेश में आई त्रासदी में जान गवाने वाले लोगों के प्रति स्वेंदना व्यक्त करते हुए उनकी आत्मा शांति के लिए दो मिनट का मौन रखा गया। बैठक बारे जानकारी देते हुए अध्यक्ष बलबीर चौधरी ने बताया कि सेवानिवृत कर्मचारियों में सरकार व निगम प्रबंधन के प्रति भारी रोष व्याप्त है उन्होंने बताया कि नई सरकार को सत्ता संभाले डेढ़ साल से अधिक का समय हो गया है। सरकार के सत्ता में आने पर आरंभ से ही माननीय मुख्यमंत्री व परिवहन मंत्री से कई बार जगह -जगह हमारे कल्याण मंच का प्रतिनिधि मण्डल मिला व मांग पत्र सौंपा तथा यथा स्थिति से अवगत करवाया,बाबजूद इसके हमारे किसी भी मांग पत्र का जवाब देना सरकार व निगम प्रबंधन ने उचित नही समझा।इसी संदर्भ में कल्याण मंच ने निर्णय लिया कि हम प्रदेश व्यापी रोष रैली व धरना प्रदर्शन हर जिला मुख्यालय पर करेंगे,इसी कड़ी में 20जुलाई कुल्लू,30जुलाई मण्डी,7अगस्त हमीरपुर चरणबध तरीके से चल रहा है। बैठक में सरकार व प्रबंधन से पुरजोर मांग की गई कि मानसून सत्र से पहले हमारे सारे वित्तीय लाभ प्रदान कर कल्याण मंच को वार्ता के लिए बुलाया जाए,अन्यथा हम इसी मानसून सत्र में विधान सभा का घेराव करेंगे जिसकी सारी जिम्मेवारी प्रदेश सरकार व निगम प्रबंधन की होगी।
बैठक में इकाई अध्यक्ष बलबीर सिंह चौधरी, सचिव बृजलाल,सुंदर लाल,शंकर लाल,शेर सिंह,सुखराम,राजेश कुमार,धर्म प्रकाश,श्याम लाल,सुशील कुमार,देविंद्र भारद्वाज,ओम प्रकाश,चमन लाल,नरेश कुमार, परस राम,तुलसी राम,चेतराम,हीरा सिंह सहित काफी संख्या में पेंशनर मौजूद रहे।
