ज्वालामुखी : शिवा अकादमी द्वारा मेगारन मैराथन का ज्वालामुखी में किया आयोजन
विनायक ठाकुर । ज्वालामुखी
ज्वालामुखी उपमंडल के तहत भड़ोली स्थित शिवा अकादमी भरौली के सौजन्य से रविवार को ड्रग फ्री फिट हिमाचल मेगारन मैराथन का आयोजन किया गया, जिसमें क्षेत्र के तमाम बच्चों ने इसमें भाग लिया। कार्यक्रम में पूर्व मंत्री एवम भाजपा नेता रविंद्र रवि विशेष रूप से उपस्थित रहे। अकादमी संचालक नवतेज सिंह ने बताया कि लड़कों के लिए इस मैराथन में 12 किलोमीटर व लड़कियों के लिए 6 किलोमीटर आयोजन किया गया वहीं, विजेता खिलाड़ियों को समानित भी किया गया है। वहीं, कार्यक्रम के मुख्यातिथि रविंद्र रवि ने कहा कि हिमाचल में बच्चों को नशे जैसी गंदी आदतों से दूर रखने लिए ऐसी मैराथन का आयोजन क्षेत्र भर में होता रहना चाहिए। यही नहीं इससे एक अच्छा संदेश भी जाता है। इसके अलावा बच्चों के स्वास्थ्य के लिए भी यह मैराथन विशेष भूमिका अदा करती है।
