हमीरपुर : भाजपा मंडल की कार्यकारिणी में मनोज शर्मा हैप्पी को दी सदस्यता

अनूप। सुजानपुर
सुजानपुर भाजपा मंडल की कार्यकारिणी में आज मनोज शर्मा हैप्पी को कार्यकारिणी की सदस्यता दी गई। साथ ही उन्हें सुजानपुर भारतीय जनता युवा मोर्चा का प्रभारी भी नियुक्त किया गया। यह नियुक्ति पूर्व मुख्यमंत्री प्रेम कुमार धूमल की अध्यक्षता में दी गई। साथ ही उन्हें मिली नई जिम्मेदारी के लिए पूर्व मुख्यमंत्री प्रेम कुमार धूमल व सुजानपुर मंडल के सभी पदाधिकारियों ने भी शुभकामनाएं दी। सुजानपुर मंडल अध्यक्ष वीरेंद्र ठाकुर, महामंत्री पवन शर्मा, मीडिया प्रभारी विनोद ठाकुर, जिला उपाध्यक्ष अनिल कौशल व सुजानपुर उपाध्यक्ष जगन कटोच ने बताया कि मनोज शर्मा हैप्पी पहले भी युवा मोर्चा के विभिन्न पदों पर रह चुके हैं।
मनोज शर्मा ने सुजानपुर भारतीय जनता युवा मोर्चा की अध्यक्ष की भी कमान संभाल चुके हैं और साथ ही साथ जिला में भी भारतीय जनता युवा मोर्चा के उपाध्यक्ष रह चुके हैं। इस नियुक्ति से सुजानपुर भारतीय जनता पार्टी युवा मोर्चा को फिर से एक नई संजीवनी के रूप में मनोज शर्मा हैप्पी मिले हैं, जिससे कि सुजानपुर भारतीय जनता युवा मोर्चा को एक नई स्फूर्ति और बल मिलेगा।