ज्वालामुखी : ज्वालामुखी में नाबालिग से रेप, आरोपी गिरफ्तार
( words)
जवालामुखी विधानसभा क्षेत्र से संबंध रखने वाली एक नाबालिग के साथ रेप का मामला सामने आया है। इस संबंध में लड़की के परिजनों द्वारा ज्वालामुखी थाने में शिकायत दर्ज करवाई गई थी। शिकायत आने के बाद ज्वालामुखी पुलिस ने तत्वरित कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है, जिन्हे कोर्ट में पेश किया जाएगा। मामले की पुष्टि डीएसपी ज्वालामुखी विकास धीमान ने की है। उन्होंने कहा कि पुलिस ने आईपीसी की विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है। वहीं, पीड़िता का मेडिकल चेकअप करवाया जा रहा है।
