विधायक ब्राक्टा ने सुनी लोगों की समस्याएं
रोहड़ू। रोहड़ू के विधायक मोहन लाल ब्राक्टा नें अपने दो दिवसीय दौरे के दूसरे दिन रोहड़ू विकास खण्ड के भलाडा पंचायत के पड़छना (धारा) गाँव का दौरा किया। वहां के महिला मंडल की महिलाओ व स्थानीय लोगों ने विधायक मोहन लाल ब्राक्टा का फूल मालाएं पहनाकर जोरदार स्वागत किया। महिला मण्डल की महिलाओ ने विधायक के समक्ष अपनी समस्याओं से अवगत कराया। वहीं विधायक ने समस्याओं को सुना व हर प्रकार की सहायता करने का आश्वसन भी दिया।
इस दौरान विधायक के साथ कांग्रेस मण्डल रोहड़ू से रमेश दिवांटा वरिष्ठ कांग्रेसी नेता, अमृत फिष्टा, महासचिव रविन्द्र जोरटा राजिंदर फिश्टा, राजेश फिश्टा, रंजीत गेदटा सचिव कांग्रेस मण्डल रोहड़ू, विजय दिवान्टा, अशोक डांडा जिला प्रवक्ता शिमला युवा कांग्रेस, रविन्द्र फिश्टा, प्रधान महिला मण्डल पूनम फिष्ठा, सदस्य महिला मण्डल पड़चना धारा बिना, ममता फिष्टा, लक्षमी फिष्टा, उषा फिश्टा, पार्वती, सकीना, रेखा, पिमा, संधिरा, प्रोमिला, रचना, श्यामा, राधा, सलोचना, कल्पना व समस्त महिला मण्डल की सदस्यों के इलावा स्थानीय लोग भी मौजूद रहें।